Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • रुद्रपुर में धड़ल्ले से हो रहा प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग
  • ऊधम सिंह नगर

रुद्रपुर में धड़ल्ले से हो रहा प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग

RNS INDIA NEWS 25/04/2024
default featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)। सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग बंद करने को लेकर तमाम अभियान चलाए जाने के बाद भी पॉलीथिन पर प्रतिबंध नहीं लग पा रहा है। शहर में पॉलीथिन का प्रयोग धड़ल्ले से हो रहा है। लोग घर से थैला लेकर बाजार नहीं आ रहे हैं और दुकानदार भी उन्हें सामान देने से मना नहीं कर रहे हैं। प्रतिबंध का कोई असर नजर नहीं आ रहा। सरकार ने दो अक्टूबर 2019 से सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद एक जुलाई 2022 को सिंगल यूज प्लास्टिक व पॉलीथिन पर नगर में पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया। लेकिन नगर में पूरी तरह से प्रतिबंध अभी भी कागजों में लगा है। नगर निगम की ओर से पॉलिथीन और सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंधित करने के लिए कई बार ठोस कदम उठाए गए हैं। इसके बाद भी नगर में पॉलिथीन और सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल धड़ल्ले से हो रहा है। प्रशासन की उदासीनता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि फड़ों से लेकर फुटकर और थोक विक्रेताओं की दुकानों में इसका प्रयोग खूब हो रहा है। दुकानदारों का कहना है कि जब तक पॉलीथिन बनती रहेगी, तब तक विकती रहेगी। शहर के दुकानदार बताते हैं कि लोग घर से थैला लेकर ही नहीं आते इसलिए मजबूरी में सब्जी पॉलीथिन में देनी पड़ती है। हालांकि लोगों से अपील भी करते हैं कि आगे से थैला लेकर आएं। जिस दिन प्लास्टिक के डिस्पोजल ग्लास मिलने बंद हो जाएंगे, उस दिन से यह भी नहीं रखेंगे। लेकिन जब तक यह वनती रहेगी उपयोग होता रहेगा। फल विक्रेताओं ने बताया कि जूट का थैला अधिक मजबूत नहीं है और महंगा भी है। इसमें एक या दो किलो फल रखने के बाद यह नीचे से फट रहा है, लेकिन उन्होंने अपनी दुकान पर इसे रखना शुरू कर दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घायल अवस्था में मिले हिरन का किया उपचार
Next: झंडा बदलने पर हंगामा, ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव

Related Post

default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

जनप्रतिनिधियों ने जल जीवन मिशन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 15.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड मांगने और वीडियो वायरल करने पर जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.