Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे पर लटका मिला युवती का शव
  • ऊधम सिंह नगर

संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे पर लटका मिला युवती का शव

RNS INDIA NEWS 24/04/2024
faansi-hang-e1683481615242

रुद्रपुर(आरएनएस)। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शव तीन दिन पुराना होने से बदबू आ रही थी। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मंगलवार की रात ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस को कृष्णा कालोनी में एक बंद कमरे से बदबू आने की सूचना मिली थी। एसएचओ भारत सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। कमरे के अंदर पंखे के कुंडे पर लगाए फंदे पर एक युवती लटकी हुई थी। कमरे में मिले श्रम कार्ड और कागजातों से उसकी पहचान प्रीति गंगवार (22) निवासी ग्राम टांडा दयानतपुर थाना हाफिजगंज बरेली के रूप में हुई। मृतका सिडकुल की एक फैक्टरी में काम करती थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।
मोर्चरी पहुंची मृतका की मां मंजू देवी ने बताया कि वह अपनी तीन बेटियों के साथ कृष्णा कालोनी में रहती थी। वे होली पर घर चले गए थे। होली के बाद प्रीति कमरे में आ गई थी जबकि वे गांव में थे। मृतका के पिता कालीचरण गंगवार गदरपुर की एक राइस मिल में चौकीदार है। मृतका एक भाई और तीन बहनों में दूसरे नंबर की थी। इधर एसएचओ ने बताया कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और शव फंदे पर लटका था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के सही कारणों का पता चलेगा। मृतका के मोबाइल में वीडियो मिला है, जिसमें उसके डिप्रेशन में होने की जानकारी मिली है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शॉर्ट सर्किट की चिंगारी से खेत में लगी आग,10 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट
Next: बीच सड़क पर कर डाली बोरिंग, नगर निगम ने जब्त कर दी मशीनें

Related Post

default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

जनप्रतिनिधियों ने जल जीवन मिशन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 15.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड मांगने और वीडियो वायरल करने पर जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर
  • जनप्रतिनिधियों ने जल जीवन मिशन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.