Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • भुनका में वाहन खाई में गिरने से एक की मौत
  • रुद्रप्रयाग

भुनका में वाहन खाई में गिरने से एक की मौत

RNS INDIA NEWS 22/04/2024
default featured image

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। रुद्रप्रयाग-ग्वेफड़-भुनका मोटरमार्ग में भुनका के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार दो लोगों में से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर रात रुद्रप्रयाग-ग्वेफड़-भुनका मोटरमार्ग पर रुद्रप्रयाग की ओर से आ रहा एक वाहन अचानक भुनका के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। सोमवार सुबह जब स्कूली बच्चे जा रहे थे तो उन्हें खाई में कार दिखाई दी। उन्होंने इसकी जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने सूचना पुलिस को दी। साथ ही ग्रामीण घटना स्थल पर भी पहुंचे। एसडीआरएफ टीम तत्काल मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ टीम से भगत सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू अभियान चलाया गया। वाहन में दो लोग सवार थे, जिनमें से प्रीतम सिंह उम्र 24 वर्ष ग्राम भुनका की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि सूरज सिंह उम्र 35 वर्ष ग्राम भुनका घायल अवस्था में था, जिसे ग्रामीणों द्वारा पहले ही पहले ही जिला चिकित्सालय पहुंचा दिया गया था। एसडीआरएफ टीम ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन से शव निकालकर स्ट्रेचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुंचाया और जिला पुलिस के सुपर्द किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पृथ्वी दिवस पर प्लास्टिक के खतरों से चेताया
Next: वन में आग लगाने वाले व्यक्ति को किया गिरफ्तार

Related Post

default featured image
  • रुद्रप्रयाग

डीएम जैन ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व जन-जागरूकता पर दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0
default featured image
  • रुद्रप्रयाग

फील्ड में नहीं पहुंच रहे पंचायत अधिकारी, डीएम ने किए आदेश जारी

RNS INDIA NEWS 07/02/2026 0
default featured image
  • रुद्रप्रयाग

आठ सूत्री मांगों को लेकर जिला प्रधान संगठन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 05/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला ने मकान मालिक पर लगाया छेड़छाड़ व धमकी देने का आरोप
  • ठेकेदार का जेब से गिरा फोन, अज्ञात ने सात लाख निकाले
  • आयुष छात्र ने गंगा में कूदकर दे दी जान
  • सरकारी कार्यालय अन्यत्र शिफ्ट, व्यापार सिमटा
  • बिगड़ती कानून व्यवस्था पर राज्य आंदोलनकारियों ने जताया रोष
  • नाबालिग को ले जाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.