Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मतदान केंद्रों की व्यवस्था परखते रहे अधिकारी
  • हरिद्वार

मतदान केंद्रों की व्यवस्था परखते रहे अधिकारी

RNS INDIA NEWS 19/04/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।  लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस प्रशासन पूरे दिन अलर्ट मोड पर रहा। मतदान शुरू होने के बाद से ही जिला पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों ने मतदान केंद्रों की व्यवस्थाएं परखनी शुरू कर दी थी। केंद्र पर तैनात सुरक्षा कर्मियों और पीठासीन अधिकारियों से वहां की अपडेट भी ली। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों से कहा कि वह ईमानदारी से ड्यूटी कर लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराएं। इस दौरान मतदान केद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक चौबंद रही। लोकसभा चुनाव के लिए रुड़की के सरकारी और अर्द्ध सरकारी स्कूलों में मतदान केंद्र बनाए गए थे। जहां पर सुबह सात बजे के बाद मतदान शुरू हो गया था। जिसके बाद एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के अलावा अन्य जिला पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने मतदान केंद्रों को खंगालना शुरू कर दिया था। रुड़की, भगवानपुर, लक्सर, कलियर व अन्य जगहों पर आला अधिकारी निरीक्षण करते रहे। जहां उन्होंने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों से वहां मतदान पर आने वाले लोगों के बारे में भी पता किया। पीठासीन अधिकारियों से भी वहां आने वाले मतदाताओं के बारे में पूछा। इस दौरान आला अधिकारियों ने सुरक्षा कर्मी और पीठासीन अधिकारियों से कहा कि यदि उन्हें कोई भी तकलीफ या दिक्कत होती है तो है तुरंत अपने अधिकारियों तक इसकी सूचना पहुंचाए। हालांकि सभी जगह पर मतदान सकुशल संपन्न रहा। तब जाकर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वीवीआईपी वोटरों ने लाइन में लगकर किया अपने मताधिकार का प्रयोग
Next: पिता की अंत्येष्टि करने के बाद दिया वोट

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर रेलवे का तोहफा, जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कैंट क्षेत्र में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद
  • प्रथम दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति ने की समीक्षा बैठक
  • प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर चितई में भाजपा ने किया भंडारे का आयोजन
  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.