Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वीवीआईपी वोटरों ने लाइन में लगकर किया अपने मताधिकार का प्रयोग
  • देहरादून

वीवीआईपी वोटरों ने लाइन में लगकर किया अपने मताधिकार का प्रयोग

RNS INDIA NEWS 19/04/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  दून में वीवीआईपी मतदाताओं ने अपने परिजनों समेत बेहद उत्साह से अपने मतदान अधिकार का प्रयोग किया। राज्यपाल से लेकर मुख्य सचिव, तमाम प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने अपने बूथों पर जाकर वोट दिया व सेल्फी प्वाइंट पर जाकर फोटो भी खिंचवाई। खास बात ये रही कि वीवीआईपी मतदाताओं ने भी सामान्य मतदाताओं की तरह ही लाइन में खड़े होकर वोट डाला। राज्यपाल लेज.गुरमीत सिंह ने शहीद मेख बहादुर गुरुंग गढ़ी कैंट में पत्नी गुरमीत कौर समेत अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पूर्व केन्द्रीय मंत्री व हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने अपने बेटी आरुषि निशंक, विदूषि निशंक के साथ विजय कॉलोनी हाथीबड़कला के बूथ संख्या 83 में मतदान किया। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी व पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी ने स्कॉलर्स होम स्कूल जूनियर साइड राजपुर रोड के मॉडल बूथ में मतदान किया व बूथ के बाहर फोटो भी खिंचवाकर सोशल मीडिया में अपलोड की। डीजीपी उत्तराखंड अभिनव कुमार ने न्यू लाइफ सेंटर स्कूल किशनपुर में अपने मतदान अधिकार का उपयोग किया। डीएम सोनिका ने जीआरडी पॉलीटेक्निक इंस्टीट्यूट राजपुर रोड में वोट डाला। निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा ने अपने पुत्र शास्वत उनियाल के साथ मसूरी विधानसभा के बूथ संख्या 66 डोभालवाला में अपने मतदान अधिकार का इस्तेमाल किया। सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह ने मॉडल बूथ स्कॉलर्स होम में अपनी पत्नी संग वोट डाला। राजपुर रोड विधायक खजानदास ने राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाइन रेसकोर्स में वोट डाला। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बूथ संख्या 69 सामुदायिक भवन पथरिया पीर नेशविला रोड में पत्नी संग लाइन में खड़े होकर वोट डाला। भाजपा के हरिद्वार सांसद प्रत्याशी त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने डिफेंस कॉलोनी में वोट डाला। कैंट विधानसभा वसंत विहार में कैंट विधायक सविता कपूर ने परिजनों संग वोट डाला। दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज ने श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल तालाब प्राइमरी ब्रांच में अपने मताधिकार का उपयोग किया। एडीजी कानून व्यवस्था एपी अंशुमन ने रोजलीन स्कूल कृषाली पोलिंग स्टेशन में वोट डाला।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लापता घायल युवक को खाई से कंधे पर लादकर लाए थानाध्यक्ष भतरौजखान
Next: मतदान केंद्रों की व्यवस्था परखते रहे अधिकारी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.