Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • लापता घायल युवक को खाई से कंधे पर लादकर लाए थानाध्यक्ष भतरौजखान
  • अल्मोड़ा

लापता घायल युवक को खाई से कंधे पर लादकर लाए थानाध्यक्ष भतरौजखान

RNS INDIA NEWS 19/04/2024
rns featured image new

बाइक समेत खाई में गिरे थे युवक, थानाध्यक्ष के प्रयास से एक युवक की बची जान

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पुलिस सिर्फ पुलिसिंग ही नहीं कर रही बल्कि मानवता की मिसाल भी पेश कर रही है। लोकसभा चुनाव है और ऐसे में पुलिस बल चुनाव सुरक्षा व्यवस्था में लगा हुआ है। लेकिन कम पुलिस बल होने के बावजूद पुलिस बल का हौसला कम नहीं है। ताजा मामला भतरौंजखान थाना क्षेत्र का है जहाँ 02 युवकों के गुमशुदा होने की खबर मिली। दरअसल आले नबी (22 वर्ष) व कामिल (21 वर्ष) निवासी भोजपुर मुरादाबाद दोनों मंगलवार 16 अप्रैल को गैरसैंण जाने के लिए मोटरसाइकिल से घर से चले थे और परिजनों से उनकी आखिरी बार जब वे भतरौंजखान थे तब बात हुई थी उसके बाद उनसे बात नहीं हो पा रही थी। इस सम्बन्ध में मोहम्मद आसिफ अनीश निवासी भोजपुर जिला मुरादाबाद ने भतरौंजखान थाना में सूचना दी। थानाध्यक्ष भतरौजखान मदन मोहन जोशी द्वारा तत्काल सर्विलांस की सहायता से लोकेशन का पता लगाया गया, सर्विलांस टीम द्वारा दी गई लोकेशन के आधार पर संपूर्ण मोहनरी क्षेत्र रानीखेत रोड व भिकियासैंण रोड पर परिजनों के साथ युवकों की तलाश की गई परंतु युवकों व मोटरसाइकिल के बारे में कोई सूचना प्राप्त नहीं हो सकी। कुछ जानकारी नहीं मिलने पर युवकों के परिजन भी रामनगर वापस चले गए। परंतु थानाध्यक्ष भतरौजखान मदन मोहन जोशी द्वारा हेड कांस्टेबल श्रवण को साथ लेकर अथक प्रयास करते हुए चुनाव ड्यूटी में फोर्स की कमी होने पर भी गुरुवार प्रातः 6 बजे से भिकियासैंण रोड पर सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए और सारे सुनसान मोड़ बारी-बारी चेक करते हुए, भतरौजखान से करीब 6 किलोमीटर दूर भिकियासैंण रोड पर एक सुनसान मोड़ से 100 मीटर नीचे खाई में एक बैग व एक व्यक्ति पड़ा हुआ दिखाई दिया। खाई में उतरकर थानाध्यक्ष भतरौजखान द्वारा पास जाकर चेक किया तो दो दिन व दो रातों से घायल पड़ा रहने के कारण युवक की जान खतरे में थी, उसने अपना नाम कामिल पुत्र खुर्शीद निवासी भोजपुर थाना भोजपुर जिला मुरादाबाद बताया, जिस पर थानाध्यक्ष भतरौजखान द्वारा बिना देर किए घायल कामिल को स्वयं कंधे पर लादकर हमराही हेड कांस्टेबल की मदद से खाई से सड़क पर लाया गया। तत्पश्चात डायल 112 वाहन से भतरौजखान अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने बताया कि ससमय प्राथमिक उपचार मिलने से कामिल खतरे से बाहर है व उपचार हेतु हायर सेंटर रेफर किया गया। दूसरे युवक को तलाश करने पर आले नबी पुत्र मोहम्मद इस्लाम निवासी भोजपुर अचेत अवस्था में मिला, जिसे चिकित्सक द्वारा मृत घोषित किया गया। यवकों की दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल भी खाई में मिली। पुलिस बल की कमी के बावजूद थानाध्यक्ष मदन मोहन जोशी के प्रयासों से एक युवक की जान बच गई जो कि सराहनीय कार्य है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 19 अप्रैल
Next: वीवीआईपी वोटरों ने लाइन में लगकर किया अपने मताधिकार का प्रयोग

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-10 at 17.49.21
  • अल्मोड़ा

खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
  • स्याल्दे के दुर्गम क्षेत्र में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.