Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • चिकित्सा विभाग की बड़ी चूक, बिना अनुमति चल रहा डायग्नोस्टिक सेंटर
  • अल्मोड़ा

चिकित्सा विभाग की बड़ी चूक, बिना अनुमति चल रहा डायग्नोस्टिक सेंटर

RNS INDIA NEWS 18/04/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। जनपद मुख्यालय में चिकित्सा विभाग की बड़ी चूक सामने आई है। अल्मोड़ा नगर में एक डायग्नोस्टिक सेंटर बिना अनुमति के चल रहा था। करीब डेढ़ साल से अधिक समय से चल रहे डायग्नोस्टिक सेंटर के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। नगर के केंद्र में टैक्सी स्टैंड के एक होटल में संचालित हो रहे सीटी-स्कैन मशीन के सम्बन्ध में मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से किसी भी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई थी और ना ही अनुमति के लिए किसी भी प्रकार का आवेदन किया गया था। जानकारी के अनुसार डायग्नोस्टिक सेंटर को पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला कार्यालय में निर्धारित शुल्क जमा कर पंजीकृत करना अनिवार्य है। सीटी स्कैन मशीन से विकिरण (रेडिएशन) होता है और मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में पीएनडीटी एक्ट के तहत मशीन लगने से पहले आवेदन हेतु दस्तावेज प्रस्तुत किए जाने होते हैं लेकिन सीएमओ ऑफिस में आवेदन हेतु कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। ख़ास बात यह है कि नगर में इसके अतिरिक्त एक मशीन अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज बेस चिकित्सालय में लगी है। नगर के एकमात्र निजी सीटी मशीन के सम्बन्ध में मुख्य चिकित्साधिकारी को जानकारी नहीं होना सरकारी मशीनरी की लापरवाही प्रदर्शित करता है। यहाँ मरीजों से सीटी जांच के लिए 05 हजार रूपये से अधिक शुल्क लिया जा रहा था। अनुमति नहीं लिए बगैर मशीन संचालित करने का मतलब है कि इसके द्वारा सरकार को राजस्व का चूना लगाया जा रहा था। यदि कोई अनुमति नहीं ली गई तो संभव है कि सीटी मशीन में किसी प्रकार की दिक्कत हो और लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ हो रहा हो। बताया जा रहा है कि मशीन ऑपरेटर भी अपात्र है और सेंटर में कोई डॉक्टर भी नहीं बैठता है और कोई भी नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ भी नहीं था। फ़िलहाल डायग्नोस्टिक सेंटर बंद है। डायग्नोस्टिक सेंटर स्वामी ने लाखों की मशीन तो लगा ली लेकिन अनुमति नहीं ली और सितम्बर 2022 से बिना अनुमति चलाया जा रहा था। इस सम्बन्ध में मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि यह गंभीर मामला है और सेंटर स्वामी के विरुद्ध नियमसंगत कार्यवाही की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पड़ोसी के किरायेदार पर चोरी करने का आरोप
Next: खोह नदी में नहाने के दौरान नजीबाबाद के किशोर की मौत

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.