Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • युवा भारत की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है भाजपा का संकल्प पत्र: प्रधानमंत्री मोदी
  • राष्ट्रीय

युवा भारत की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है भाजपा का संकल्प पत्र: प्रधानमंत्री मोदी

RNS INDIA NEWS 14/04/2024
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। लोकसभा चुनाव-2024 के लिए भाजपा ने अपना चुनाव घोषणा पत्र (संकल्प पत्र – लोकसभा 2024 ) रविवार को जारी कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, चुनाव घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और चुनाव घोषणा पत्र समिति की संयोजक और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एवं अन्य नेताओं की मौजूदगी में नई दिल्ली स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय विस्तार में पार्टी का चुनाव घोषणा पत्र जारी किया गया।
संकल्प पत्र के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह युवा भारत की युवा आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। यह विकसित भारत के चार मजबूत स्तंभों- युवा शक्ति, नारी शक्ति, गरीब और किसान को सशक्त करता है। उन्होंने कहा कि उनका फोकस डिग्निटी ऑफ लाइफ, क्वालिटी ऑफ लाइफ और निवेश से नौकरी पर है। प्रधानमंत्री ने देश की जनता से कई महत्वपूर्ण वादे करते हुए कहा कि मोदी की गारंटी है कि मुफ्त राशन की योजना आगामी पांच साल तक जारी रहेगी। वे यह सुनिश्चित करेंगे कि गरीब के भोजन की थाली पोषणयुक्त हो, उसके मन को संतोष देने वाली हो और सस्ती हो।
उन्होंने 10 वर्षो के दौरान अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि इस दौरान भाजपा ने अपने संकल्प पत्र के हर बिंदु को गारंटी के रूप में जमीन पर उतारा है। उन्होंने कहा कि अब भाजपा ने संकल्प लिया है कि 70 वर्ष की आयु से ऊपर के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के दायरे में लाया जाएगा। 70 साल से ऊपर का हर बुजुर्ग, चाहे वो गरीब हो, मध्यम वर्ग का हो या फिर उच्च मध्यम वर्ग से ही क्यों न हो, उन्हें 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प पत्र जारी करने के आज के दिन को बहुत ही शुभ दिन बताते हुए कहा कि देश के कई राज्यों में इस समय नववर्ष का उत्साह है। आज नवरात्रि के छठे दिन हम सभी मां कात्यायनी की पूजा करते हैं और मां कात्यायनी अपनी दोनों भुजाओं में कमल धारण किए हुए हैं। ये संयोग भी बहुत बड़ा आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि आज बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती भी है। ऐसे पावन समय में आज भाजपा ने विकसित भारत के संकल्प पत्र को देश के सामने रखा है।
इससे पहले चुनाव घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संकल्प पत्र के विमोचन कार्यक्रम में बोलते हुए बताया कि संकल्प पत्र समिति के पास तीन माध्यमों से 15 लाख के लगभग सुझाव आए। इन सुझावों में से मुख्य मुद्दे ढूंढ कर उन पर कार्य किया गया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संकल्प पत्र- 2024 तैयार किया गया।
वहीं इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि 2014 में, जब प्रधानमंत्री मोदी संसदीय दल के नेता चुने गए थे, तब उन्होंने कहा था कि यह सरकार गरीब, गांव, और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को समर्पित है। उसी को कार्यरूप देते हुए 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने इन सारे आयामों को आगे बढ़ाने का काम किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कर्णप्रयाग बाजार में सड़क में बह रहा गंदा पानी
Next: अत्मलपुर बोंगला में पानी की किल्लत झेल रहे लोग

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
  • वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार,पांच सौ के 105 जाली नोट भी बरामद
  • सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल
  • विक्रांत हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर संरक्षण में
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.