Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • अत्मलपुर बोंगला में पानी की किल्लत झेल रहे लोग
  • हरिद्वार

अत्मलपुर बोंगला में पानी की किल्लत झेल रहे लोग

RNS INDIA NEWS 14/04/2024
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  अत्मलपुर बोंगला में जल जीवन मिशन के तहत लगाए गए नलकूप से करीब चार हजार ग्रामीणों को पर्याप्त पेयजल नहीं मिल पा रहा है। वहीं, लीकेज होने से पाइप लाइनों से गंदा पानी आने की शिकायतें मिल रही हैं। जल जीवन मिशन के तहत अत्मलपुर बोंगला के आठ हजार गांववासियों को पर्याप्त पेयजल मुहैया कराने के लिए चार माह पहले गांव में पानी की टंकी बनाई गई थी। पानी की सप्लाई के लिए पाइप लाइन भी बिछाई गई, लेकिन इसका उचित लाभ आज तक लोगों को नहीं मिला। उत्तरी भाग में निवास करने वाले करीब चार हजार ग्रामीणों को नई बनी पानी के टैंक से पीने के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। उन्हें बहादराबाद ब्लॉक के प्रांगण में लगे पुराने ओवर हैड टैंक से आ रहा पानी पीना पड़ रहा है। अत्मलपुर बोंगला के प्रधान नीरज चौहान ने बताया कि ओवर हेड टैंक और नलकूप का निर्माण गांव के पश्चिम में निचले हिस्से में किया गया है। इस करण पानी गांव के ऊपरी हिस्से में नहीं पहुंच पा रहा है। इस बारे में अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हुआ। गांव की आधी आबादी अभी भी पानी से वंचित चल रही है, जबकि पहले लोगों को पानी लगातार मिल रहा था जिसमें कोई समस्या नहीं थी। जल निगम के जेई चंद्र शेखर कांडपाल ने बताया कि अभी कुछ समस्या है। इसके लिए एक टीम बनाई गई है जो घर-घर जाकर पानी के कनेक्शन चेक करेगी। ग्राम बोंगला की पानी की समस्या का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा। नाराजगी जताने वाले लोगों में लाल सिंह, सुलेख चंद, पवन कुमार, दीपक कुमार, अंकुर, धर्मेंद्र सिंह, सत्येंद्र, रविंदर, बबलू आदि लोग शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवा भारत की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है भाजपा का संकल्प पत्र: प्रधानमंत्री मोदी
Next: बहादराबाद में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मांगे वोट

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.