Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई, 170 करोड़ की बोगस बिलिंग का खुलासा
  • अर्थ जगत

इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई, 170 करोड़ की बोगस बिलिंग का खुलासा

RNS INDIA NEWS 08/12/2020
rns featured image new

नई दिल्ली । इनकम टैक्स विभाग ने करोड़ों की टैक्स चोरी के एक मामले का खुलासा किया है। आयकर विभाग की विभिन्न टीमों ने 3 दिसंबर को स्टील उत्पादों से जुड़ी कंपनी के दफ्तरों पर रेड की। यह कपंनी ओडिशा के राऊरकेला में स्थित है। कंपनी स्टील के उत्पाद बनाती भी है और इनकी ट्रेडिंग भी करती है। वित्त मंत्रालय के मुताबिक इस स्टील ग्रुप ने 170 करोड़ की बोगस बिलिंग की। ये बिलिंग दो वित्त वर्षों में की गई है। इस बिलिंग को कंपनी के 17 यूनिट्स के कागजों में रिकार्ड किया गया। जितनी खरीदारी दिखाई गई वह फर्जी थी, वास्तव में कंपनी ने माल खरीदा ही नहीं था। ये सिर्फ वित्त विभाग को धोखा देने के लिए किया गया। इस मामले की जांच जारी है और विस्तृत वर्णन की प्रतीक्षा है।
ठीक इसी प्रकार का एक मामला जीएसटी सतर्कता महानिदेशालय (डीजीजीआई) नागपुर ने भी पकड़ा था। उसमें 25.22 करोड़ रुपये के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) सहित 290.70 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी वाले लेनदेन का पता लगाया गया। डीजीजीआई ने एक विज्ञप्ति में बताया था कि एक निजी कंपनी की तलाशी के बाद इसका पता लगा। इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है।
विज्ञप्ति के अनुसार, मुंबई स्थित एक कंपनी मेसर्स एम एंड एम एडवाइजर्स एंड कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के परिसरों की तलाशी ली गयी। तलाशी में मिले दस्तावेजों से पता चलता है कि कंपनी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय चैनलों पर प्रसारण के लिये फिल्म निर्माण घरों के लाइसेंसिंग अधिकारों में लगी हुई थी। बयान में कहा गया, ‘‘वे शीर्ष बैनरों द्वारा निर्मित फिल्मों के अधिकारों को खरीद रहे थे और इन अधिकारों को अनुबंध प्रणाली के तहत हस्तांतरित कर राइट्स असाइन्जर्स को दे रहे थे, जो इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ उठा रहे थे। हमने पाया है कि 290.70 करोड़ रुपये के फर्जी लेन-देन और 25.22 करोड़ रुपये के फर्जी आईटीसी राइट्स असाइनर्स को दिये गये।’’

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आज उत्तराखंड में 12 मौत, DG हेल्थ, DM, CDO भी संक्रमित, जाने अपने जिले का हाल
Next: अनियमितताओं व भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन पड़ा तीन युवाओं को भारी

Related Post

WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: 200 कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे, 36 लाइफ सेविंग ड्रग्स पर मिलेगी छूट

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 से बढक़र 5 लाख हुई, अन्नदाताओं को मिली यें सौगातें

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • स्कूली बच्चों को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
  • रमेश चंद्र गैरोला को राष्ट्रपति उत्कृष्ट सेवा पदक, प्रधानमंत्री ने किया सम्मानित
  • वनाग्नि नियंत्रण को लेकर वन पंचायत संगठन ने जताई चिंता, संसाधन बढ़ाने की मांग
  • सोमनाथ मैदान में 1170 अग्निवीरों ने ली शपथ, भारतीय सेना का बने हिस्सा
  • चौसली मार्ग से हल्के वाहनों की आवाजाही; एलआर साह रोड खुला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.