Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ‘मोदीजी नहीं समझेंगे, आप जरूर समझेंगे’ :  प्रियंका गांधी
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

‘मोदीजी नहीं समझेंगे, आप जरूर समझेंगे’ :  प्रियंका गांधी

RNS INDIA NEWS 13/04/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को उत्तराखंड में एक रैली को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने लोगों से बहकावे में ना आकर लोकसभा चुनाव में बदलाव के लिए वोट डालने को कहा। अपने भाषण में उन्होंने भगवान राम का उदाहरण देते हुए बताया कि पीढ़ी दर पीढ़ी देश की सेवा करने को परिवारवाद नहीं कहते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि एक शहीद होता है तो दूसरा उठ खड़ा होता है, इसे देश भक्ति कहते हैं, प्रधानमंत्री मोदी इसे नहीं समझ पाएंगे। रुड़की में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा, ‘मैं इनसे पूछना चाहती हूं कि भगवान राम ने क्या किया, वो मर्यादा पुरुषोत्तम क्यों कहलाए, क्योंकि अपने परिवार की मर्यादा उन्होंने रखी। अपने परिवार के उसूलों के लिए लड़े, अपने परिवार की गरिमा के लिए लड़े, अपने कुल की रक्षा की और तभी उन्होंने अपने देश की रक्षा की। अपने लोगों और अपनी प्रजा की रक्षा की। ये एक पुरानी हिन्दू परम्परा है, ये हमारे धर्म की परम्परा है। इसको परिवारवाद नहीं कहते, इसको सेवाभाव कहते हैं।’
उन्होंने कहा, ‘जो पीढ़ी दर पीढ़ी इस देश की सेवा करता है। इसको देश भक्ति कहते हैं कि एक शहीद होता है तो दूसरा खड़ा होता है। और दूसरा शहीद होता है तो तीसरा खड़ा होता है। और तीसरा शहीद होगा तो चौथा खड़ा होगा। कुछ नहीं चाहिए हमें आपसे, आपने बहुत दे दिया है। आपने इतना दे दिया है कि दस पीढ़ी नहीं चुका सकती। आप हमें नहीं चाहते तो कोई बात नहीं, तब भी हम सेवा करेंगे, हम मांगेंगे नहीं। हम जितना कर सकते हैं करेंगे।’
प्रियंका ने आगे कहा, ‘एक सच्ची आस्था होती है, एक सच्ची श्रद्धा होती है, ये मोदी जी नहीं समझ पाएंगे लेकिन आप समझौगे, क्योंकि आपने सरहद पर अपने बेटों को भेजा है। इसलिए आप समझौगे, आपके बेटे कुमाऊं रेजीमेंट, गढ़वाल रेजीमेंट के बेटे हैं, इस देश के लिए शहीद होने के लिए तैयार हैं। इस देश के लिए पीढ़ी दर पीढ़ी शहीद हुए हैं, इसलिए इस भावना को आप समझ सकते हैं, मोदीजी नहीं समझ सकते हैं। उन्होंने इस देश के लिए कुछ त्याग नहीं किया है। त्याग आपने किया है, इस देश की धरती के लिए इस देश की मिट्टी के लिए। आप समझ सकते हैं कि एक परिवार इस देश के लिए त्याग करता है, इस देश के लिए शहीद होता, उसका क्या मतलब है और उसके दिल में देश के लिए कैसी श्रद्धा होगी।’

‘भई तुम हमसे इतना क्यों डर रहे हो’
अपने परिवार के खिलाफ चल रहे केसों और विभिन्न कार्रवाई को लेकर प्रियंका ने कहा, ‘मैं इन सबको बताना चाहती हूं, आप केस डाल दो, संसद से निकाल दो, घर से निकाल दो, आप हमें भ्रष्टाचारी बोलो, तमाम केस डाल दो, एजेंसियों को हमारे पास भेज दो, मेरी 75 साल की माता जी को भेज दो ईडी के पास पूछताछ कराने के लिए, मेरे पति को भेज दो, मेरे भाई को भेज दो, हमारे पूरे परिवार को भेज दो, हमें कोई परवाह नहीं है। पता है हमें क्या दिखता है, हमें आपका भय दिखता है, हमें आपका भय दिखता है कि भई तुम इतना डर क्यों रहे हो हमसे।’

‘आप नहीं जागे तो 5 साल और भुगतना पड़ेगा’
लोगों से कांग्रेस को वोट देने की अपील करते हुए प्रियंका ने कहा, ‘इस देश का सत्य, इस देश की जनता के संघर्ष में है, जिसे देश की जनता को पहचानना होगा। आपको उठना पड़ेगा, आपको जागना पड़ेगा, जागो और तय करो कि इस बार जो आप सरकार लाओगे वो आपकी सरकार होगी। वो एक ऐसी सरकार होगी जो आपके लिए काम करेगी, जिसकी योजनाएं आपके लिए बनेंगी, बड़े-बड़े उद्योगपतियों के लिए नहीं। जो आपके लोन पास करेगी, आपके कर्ज माफ करेगी, सिर्फ बड़े-बड़े उद्योगपतियों के नहीं। आप समझ लीजिए कि अब समय आ गया है। अगर आज आप नहीं जागोगे तो 5 साल आपको और भुगतना पड़ेगा। आप अच्छी-अच्छी चीजें देखोगे लेकिन आपका जीवन नहीं बदलेगा और मैं आपसे पूछना चाहती हूं, सच्चाई बताओ मुझे, पिछले 10 सालों में कितना बदलाव आया आपके जीवन में? क्या आप खुश हो? फिर से भाजपा की सरकार चाहते हो? तो बदलाव लाओ, मन बनाओ, किसी के बहकावे में ना आओ।’

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बैसाखी पर गंगा स्नान को उमड़ी भीड़
Next: ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर दो बाइक सवार घायल

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

जिला पंचायत बोर्ड बैठक में सदस्यों से मांगे विकास प्रस्ताव

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
job naukari employement
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

398 पदों पर निकली कनिष्ठ सहायक व वैयक्तिक सहायक भर्ती, 6 जुलाई तक होंगे आवेदन

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.