Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • खजूर के कांटों पर नंगे पैर चड़क संन्यासियों ने किया नृत्य
  • ऊधम सिंह नगर

खजूर के कांटों पर नंगे पैर चड़क संन्यासियों ने किया नृत्य

RNS INDIA NEWS 12/04/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। पश्चिम बंगाल में तारकेश्वर धाम में मनाए जाने वाली चड़क पूजा कि यहां भी धूम मची है। उधम सिंह नगर के बंगाली बाहुल्य क्षेत्र शक्ति फार्म के सुरेंद्रनगर के बाद दिनेशपुर में भी चड़क पूजा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। भगवा वस्त्र धारी संन्यासी एक माह तक व्रत रखकर भगवान शिव की आराधना करते हैं। यह व्रत चड़क पूजा के दिन तोड़ा जाता है।चड़क का शाब्दिक अर्थ धर्म अनुसार एक ऐसा चरखा बनाने से होता है। इसमें दो या दो से अधिक संन्यासी अपनी पीठ पर लोहे का कांटा चुभोकर और उसमें रस्सी से चरखे को बांधकर घुमाते हैं। मान्यता है कि भगवान शिव को मानने वाले भोले भक्त बांग्ला चैत्र माह में पूजा करते हैं। चड़क पूजा में खजूर के पेड़ की भी पूजा करते हैं। बंगाली बाहुल्य क्षेत्र में चड़क पूजा के लिए खासा उत्साह है। हिंदू धर्म के अनुसार चड़क पूजा सबसे कठिन व्रत है। इसके लिए पूरे चैत्र माह भगवा वस्त्र धारी संन्यासी अपनी समस्त सुख सुविधाएं त्यागकर नंगे पैर रहकर दिन भर भिक्षा मांगते हैं। चड़क पूजा के व्रत के दौरान संन्यासी रात को जमीन पर सोते हैं। आज शनिवार चैत्र माह समाप्त हो जाएगा। नगर के वार्ड नंबर 3 जफरपुर मार्ग पर चड़क पूजा का भव्य आयोजन किया गया है। मुख्य पुरोहित के अनुसार टीम में 16 सदस्य का एक समूह बनाया गया है, जिसमें नील संन्यासी एक शिव एक पार्वती एक नंदी, एक भृंगी तथा कुछ गायक और ढाकी वाद्य यन्त्र होते हैं। दिनेशपुर में शुक्रवार को संन्यासियों ने खजूर के पेड़ की पूजा कर नंगे पैर पेड़ पर चढ़कर खजूर के सारे कांटे तोड़ दिए। वहीं नीचे गिरे कांटों पर अन्य संन्यासियों ने नृत्य कर सबको हैरत में डाल दिया। शनिवार को चैत्र माह का अंतिम दिन है, जिसमें चड़क पूजा की जाएगी। इस मौके पर तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गुरुद्वारे में बैसाखी पर सौ लोगों को अमृत पान कराया
Next: अज्ञात वृद्ध का शव बरामद

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.