Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • फर्जी प्रमाण पत्रों से नौकरी करने वाले शिक्षक को तीन साल की सजा
  • ऊधम सिंह नगर

फर्जी प्रमाण पत्रों से नौकरी करने वाले शिक्षक को तीन साल की सजा

RNS INDIA NEWS 11/04/2024
judge hammer

काशीपुर(आरएनएस)। फर्जी प्रमाण पत्रों के जरिए नौकरी करने के वाले सहायक अध्यापक को कोर्ट ने तीन साल की सजा सुनाकर एक हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। बता दें कि पूर्व में उप शिक्षा अधिकारी रहे आशाराम चौधरी ने अदालत में दिए बयान में कहा था कि वह बीआरसी कार्यालय में वर्ष 2010 से कार्यरत हैं। हरगोविंद सिंह राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामजीवनपुर में सहायक अध्यापक हैं। उनकी तैनाती दिसंबर 2000 को हुई थी। सितंबर 2017 में सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश से हाई स्कूल, इंटरमीडिएट के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के संबंध में पत्राचार किया गया था। वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी ने भी जिले के 12 शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच एसआईटी से कराई थी। जांच में सहायक अध्यापक हरगोविंद सिंह के प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए। नौ जुलाई 2018 को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी ने सहायक अध्यापक हरगोविंद सिंह तथा अन्य शिक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए थे। हरगोविंद सिंह के खिलाफ कुंडा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की। न्यायिक मजिस्ट्रेट मनोज सिंह राणा ने अधिवक्ताओं की बहस, पत्रावली में उपलब्ध साक्ष्यों का अनुशीलन कर आरोपी हरगोविंद सिंह को तीन साल की सजा सुनाई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ज्वेलरी शॉप के कारीगर के खिलाफ वारंट जारी
Next: चोरी की ई-रिक्शा के साथ दो आरोपी दबोचे, चाकू बरामद

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.