Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • कांग्रेस प्रत्याशी गोदियाल को आप कार्यकर्ताओं ने दिया समर्थन
  • पौड़ी

कांग्रेस प्रत्याशी गोदियाल को आप कार्यकर्ताओं ने दिया समर्थन

RNS INDIA NEWS 04/04/2024
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)। गढ़वाल संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने भल्लेगांव में जनसंपर्क कर अपने पक्ष में वोट मांगे। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देते हुए इंडिया गठबंधन को मजबूत करने का आह्वान किया। देवप्रयाग विधानसभा के भल्लेगांव में आयोजित जनसभा में संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता गणेश भट्ट ने कहा कि देश का लोकतंत्र खतरे में हैं, इसे बचाने के लिए और विपक्ष की आवाज को मजबूत करने के लिए ही इंडिया गठबंधन का निर्माण हुआ है। जहां एक ओर दिल्ली में कांग्रेस ने 4 सीटों पर आप के प्रत्याशियों को अपना समर्थन दिया है, वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड की 5 सीटों पर आप ने कांग्रेस प्रत्याशियों को समर्थन दिया है। भट्ट ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में पहली बार उत्तराखंड में उतरी आम आदमी पार्टी ने गढ़वाल संसदीय क्षेत्र की विधानसभाओं में लगभग 20 हजार से अधिक वोट हासिल किये थे। इसीलिए इस गठबंधन से गढ़वाल लोकसभा सीट पर गणेश गोदियाल के वोट प्रतिशत में दुगुना इजाफा होगा और वो भारी बहुमत से जीत दर्ज करेंगे। भट्ट ने भाजपा की केंद्र सरकार को कोसते हुए कहा कि भाजपा अंकिता भंडारी के हत्याकांड, पहाडों से बढ़ते पलायन, बेरोजगारी, बढ़ते पानी-बिजली के बिलों और महंगी दवाइयों पर चुप्पी साधे हुए हैं। कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने आप कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप के समर्थन से निश्चित ही गढ़वाल लोकसभा चुनाव में हमें मजबूती मिलेगी। मौके पर आप के पूर्व संगठन मंत्री धर्म सिंह चौहान, ओबीसी मोर्चा के पवन पूरी, ब्लॉक प्रवक्ता प्रवीण रतूड़ी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन श्याम लाल आर्य ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मणिपुर नक्सली हमले में शहीद कमल भाकुनी का सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी विदाई
Next: 19 अप्रैल से 01 जून तक एग्जिट पोल पर रहेगा प्रतिबंध

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

संबद्ध कॉलेजों के मुख्य द्वार पर लगाना होगा संबद्धता का साइन बोर्ड

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया
  • विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर, रानीखेत कोतवाली में आदेश कक्ष आयोजित
  • खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी टिकाऊ खेती और कीट नियंत्रण की जानकारी
  • धसपड़ गांव में लागू होगी रिकैप फॉर एनडीसी परियोजना
  • अल्मोड़ा में 500 पदों पर सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर भर्ती मेले जुलाई से शुरू
  • राशिफल 16 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.