Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 161 आरक्षी उत्तराखंड पुलिस का हिस्सा बने
  • देहरादून

161 आरक्षी उत्तराखंड पुलिस का हिस्सा बने

RNS INDIA NEWS 31/03/2024
rns featured image new

पुलिस की वर्दी को पहनना गौरव की बात: अमित कुमार सिन्हा

ऋषिकेश(आरएनएस)। नौ माह 14 दिन का प्रशिक्षण प्राप्त कर 161 आरक्षी उत्तराखंड पुलिस का हिस्सा बन गए। रविवार को एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय जौलीग्रांट में आयोजित दीक्षांत समारोह में इन रिक्रूट आरक्षियों को पासिंग आउट परेड के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासक अमित कुमार सिन्हा ने गोपनीयता की शपथ दिलाई।
एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में यह पहला दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक अमित कुमार सिन्हा ने कहा कि सभी नौकरियों में पुलिस की नौकरी सबसे अलग होती है। पुलिस की वर्दी को पहनना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि आरक्षी पुलिस विभाग का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसकी कार्य प्रणाली से पुलिस की सकारात्मक छवि देश, प्रदेश और समाज में प्रदर्शित होती है। उन्होंने कहा कि आरक्षी खेलकूद में प्रतिभाग करके अपने स्वास्थ्य को ठीक रख सकते हैं। मेरा विश्वास है कि इस आधारभूत प्रशिक्षण के बाद सभी आरक्षी पुलिस महकमे की गतिविधियों से रूबरू होकर पुलिस की छवि को और ऊंचे स्तर पर ले जाएंगे।
पुलिस महानिरीक्षक एसडीआरएफ रिदीम अग्रवाल ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान आरक्षियों को ड्रिल प्रशिक्षक, यातायात नियंत्रण, भीड़ नियंत्रण, शस्त्र प्रशिक्षण फील्ड क्राफ्ट मैप रीडिंग तथा आपदा प्रबंधन के बारे में अभ्यास कराया गया। इसके साथ ही रिक्रूट आरक्षण को ड्रोन तकनीक, सीसीटीवी फुटेज एनालिसिस, फॉरेंसिक साइंस एवं साइबर अपराध पर तकनीकी रूप से दक्ष किया गया। प्रशिक्षण अवधि के दौरान कांवड़ मेला और वीआईपी ड्यूटी में भी रिक्रूट आरक्षियों ने अपनी ड्यूटी दी है। मौके पर डीआईजी राजकुमार नेगी, पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे, अपर पुलिस अधीक्षक चक्रधर अंथवाल, सीओ डोईवाला अभिनव चौधरी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाभी ने ननद को शरबत में नशा मिलाकर पिलाया, पड़ोसी ने किया दुष्कर्म
Next: शिकारियों ने लक्सर में किसानों पर की फायरिंग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जून
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.