Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • 15 अप्रैल से हल्के वाहनों के लिये खोल दिया जाएगा आरओबी : विधायक
  • ऊधम सिंह नगर

15 अप्रैल से हल्के वाहनों के लिये खोल दिया जाएगा आरओबी : विधायक

RNS INDIA NEWS 28/03/2024
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)।  विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि काशीपुर-बाजपुर रोड पर निर्माणाधीन आरओबी को हल्के वाहनों के लिये 15 अप्रैल से खोल दिया जाएगा। लोकसभा चुनाव प्रकिया पूरी होने के बाद इसका विधिवत उद्घाटन होगा। कहा कि द्रोणासागर माइनर पर बन रहे बाईपास और लक्ष्मीपुर माइनर पर भी काम शुरू हो चुका है। विधायक चीमा गुरुवार को अपने कार्यालय में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में तत्कालीन मुख्यमंत्री ने रामनगर रोड से बाजपुर रोड तक द्रोणासागर नहर पर 3.94 किलोमीटर टू लेन बाइपास की घोषणा की। इसमें उन्होंने 24.86 करोड़ रुपये की मंजूरी कराई। सिंचाई विभाग ने इसका निर्माण शुरू कर दिया है। वहीं जीर्ण-शीर्ण हो चुके लक्ष्मीपुर माइनर के नवनिर्माण के लिए 26.49 करोड़ रुपये की स्वीकृति कराई गई। इसका निर्माण भी शुरू हो चुका है। शहर में पार्किंग न होने के कारण बाजार में जाम की समस्या दूर करने को पुरानी जेल परिसर में मल्टीस्टोरी पार्किंग के निर्माण के लिए 18 करोड़ की धनराशि मंजूर कराई गई। इसमें 219 कारों के पार्क होने की व्यवस्था होगी। यहां पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, भाजपा प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डाकघर का सर्वर डाउन होने से लोग परेशान
Next: पेट्रोल पंप कर्मियों के साथ मारपीट के आरोपी सगे भाई गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में रेलवे ट्रैक पर सोया मजदूर, ट्रेन गुजरने से कटा हाथ

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.