Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोमांच के शौकीनों के लिए पसंदीदा स्थल है केदारकांठा
  • देहरादून

रोमांच के शौकीनों के लिए पसंदीदा स्थल है केदारकांठा

RNS INDIA NEWS 06/12/2020
rns featured image new

देहरादून। सर्दियां आ चुकी हैं और अगर आपकी ख्वाहिश है सफेद बर्फ पर शांति से विचरण करने की तो केदारकंठा ट्रैक आपके लिए ही है। उत्तरकाशी जिले में 12,500 फीट (3800 मीटर) की ऊंचाई पर स्थित केदारकंठा ट्रैक पर्यटन और ऐडवेंचर के शौकीनों के लिए एकदम मुफीद है। भव्य पर्वत, चक्राकार ग्लेशियर और गढ़वाल रेंज के हिमालय के दर्शन मंत्रमुग्ध कर देते हैं। और जब आप यहां के बारे में कहानी सुनते हैं कि भगवान शिव भी यहां ध्यान लगाते हैं तो आप जैसे एक ऐसे सूक्ष्म जगत में प्रवेश कर जाते हैं जो संभावनाओं और आध्यात्मिकता से भरपूर है। सर्दियों के मौसम में पर्यटकों के स्वागत के बारे में उत्तराखंड पर्यटन सचिव दिलीप जावालकर ने कहा, ’’ऐडवेंचर की तलाश में उत्तराखंड आने वाले सैलानियों के बीच केदारकंठा सबसे पसंदीदा स्थल है। सर्दियां आ चुकी हैं और हम केदारकंठा चोटी के आसपास के ट्रैक पर अनुभवी एवं नए ट्रैकरों का स्वागत कर रहे हैं।’’इस ट्रैक का बेस कैम्प संकरी गांव है। संकरी पहुंचने के लिए देहरादून से लगभग 220 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। सडक़ें ठीक हैं और देहरादून से स्थानीय बसों और टैक्सियों के विकल्प उपलब्ध हैं। ट्रैक वहां से संभवत: अगली सुबह शुरु होता है। पहला पड़ाव ’जुडा का तालाब’ है जो 9100 फीट की ऊंचाई पर है। वहां पहुंचने के लिए लगभग 5 घंटे ट्रैकिंग करनी पड़ती है। एक दिन के लिए इस स्थान पर रुका जा सकता है और फिर अगली सुबह केदारकंठा के शिखर के लिए चढ़ाई आरंभ होती है। ट्रैक शुरु करने से पहले संकरी में मौजूद होमस्टेध्होटल या गैस्ट हाउस में आराम से ठहरा जा सकता है। ट्रैकिंग के दौरान विभिन्न बेस कैम्पों पर कैम्पिंग उपलब्ध है। संकरी गांव के बाद टेंट व स्लीपिंग बैग किराए पर लिए जा सकते हैं। पर्यटक समुदाय के बीच जिला उत्तरकाशी के विशिष्ट व्यंजन बहुत मशहूर हैं। संकरी गांव में आपको बहुत से असल स्थानीय विकल्प मिलेंगे। जैसे ’कोडा की रोटी’ ’पालक का साग’आदि। भव्य गढ़वाल हिमालय शिखरों की पृष्ठभूमि में यहां पर चित्ताकर्षक परिदृश्य दिखाई देते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शौक पूरा करने को छात्र ने चुराई कार
Next: शिव मंदिर ढुंगाधारा में कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति ने चलाया स्वच्छता कार्यक्रम

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

गंगा स्नान के दौरान महिला समेत दो लोग डूबकर लापता

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसान

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिवालिक कॉलेज में छात्रों को पढ़ाया आपदा प्रबंधन का पाठ

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • स्कूली बच्चों को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
  • रमेश चंद्र गैरोला को राष्ट्रपति उत्कृष्ट सेवा पदक, प्रधानमंत्री ने किया सम्मानित
  • वनाग्नि नियंत्रण को लेकर वन पंचायत संगठन ने जताई चिंता, संसाधन बढ़ाने की मांग
  • सोमनाथ मैदान में 1170 अग्निवीरों ने ली शपथ, भारतीय सेना का बने हिस्सा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.