Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • शौक पूरा करने को छात्र ने चुराई कार
  • हरिद्वार

शौक पूरा करने को छात्र ने चुराई कार

rnsindianews
RNS INDIA NEWS 06/12/2020
rns featured image new

रुडकी। शौक पूरा करने के लिए छात्र ने कार चुराई थी। पुलिस ने आरोपी से चोरी की कार बरामद कर ली है। पेशी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आरोपी के पास कार की डुप्लीकेट चाबी थी। सिविल लाइंस कोतवाली को समून निवासी भारत नगर में तहरीर देकर बताया था कि तीन दिसंबर को वह अपनी सफेद रंग की कार लेकर एक समारोह में शरीक होने के लिए घर से निकले थे। कार को उन्होंने एक जगह पार्क किया था। वापस आने पर चार दिसंबर को कार मौके से गायब मिली थी। आसपास कार की काफी तलाश की गई थी। लेकिन कार के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया था। पुलिस ने कार चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया था। मुकदमे के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए थे। कुछ सीसीटीवी में कार जाती हुई दिखाई दी थी। इंस्पेक्टर राजेश साह ने बताया कि शाकिब निवासी भारत नगर को चोरी की कार समेत गिरफ्तार किया गया है। आरोपी कक्षा 12 का छात्र है और कार चलाने के शौक की वजह से चोरी की गई थी। कार को वर्ल्ड बैंक कॉलोनी के शिव मंदिर के पास पार्क की थी। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश साह, निरीक्षक खजान सिंह चौहान, उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह, विनोद चपराना, रामवीर और सुरेश मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कैसा रहेगा आपका दिन का राशिफल 06-Dec-20
Next: रोमांच के शौकीनों के लिए पसंदीदा स्थल है केदारकांठा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विकास कार्यों में घोटाले पर प्रधान को पद से हटाने के आदेश

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मदरसों में छात्र संख्या में भारी गिरावट, जांच के लिए समिति गठित

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • स्कूली बच्चों को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
  • आईओएल की प्रथम खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
  • रमेश चंद्र गैरोला को राष्ट्रपति उत्कृष्ट सेवा पदक, प्रधानमंत्री ने किया सम्मानित
  • वनाग्नि नियंत्रण को लेकर वन पंचायत संगठन ने जताई चिंता, संसाधन बढ़ाने की मांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.