Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • गढ़वाल लोकसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी गोदियाल ने रोड शो किया
  • चमोली

गढ़वाल लोकसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी गोदियाल ने रोड शो किया

RNS INDIA NEWS 19/03/2024
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)।  गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने गोपेश्वर में रोड शो किया। शो में कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। रोड शो के बाद उन्होंने गोपीनाथ शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ, आकाश भैरव और गणेश भगवान की पूजा अर्चना की। मंगलवार को गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ गोपेश्वर में पैदल ही रोड शो किया। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित होने के बाद पहली बार वे कार्यकर्ताओं के साथ गोपेश्वर पहुंचे। उन्होंने गांवों से खरीदारी करने आई महिलाओं, अस्पताल जाते बीमार लोगों के पैर छू कर कुशल क्षेम पूछी। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों से भी वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि हिमालय न सिर्फ राष्ट्र की सीमा का प्रहरी है। बल्कि ऐशिया का वाटर टैंक भी है। वन, जल और यहां के जैविक उत्पाद का बाजार बना कर आर्थिकी को मजबूत करना मेरा विजन है। स्वयं सहायता से जुड़ी महिलाओं को कृषि और शिल्प से हर महीने 15000 हजार रुपये का आर्थिक उपार्जन हो इसके लिए मेरे पास विजन है। कहा कि बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष के बतौर मैंने सभी सदस्यों के साथ मिलकर जो कार्य किया उसका सफल परिणाम दुनिया देख रही है। कहा कि भाजपा झूठ का बाजार बनाती है। कहा कि भगवान राम हम सबको जीवन में लाए हैं और भाजपा कहती है हम राम को लाए हैं। रोड शो में कांग्रेस की ओर से गढ़वाल लोक सभा संयोजक और प्रतापनगर टिहरी विधायक विक्रम सिंह नेगी, केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत, चमोली के पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष और अध्यक्ष रहे लखपत बुटोला, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौडी सहित विभिन्न जिलों से आए कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मतदान के लिए प्रलोभन या धमकी देने वालों की करें शिकायत
Next: केदारनाथ धाम के पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य जारी

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.