Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • देवदार वृक्षों के चिन्हीकरण पर एनयूजे अल्मोड़ा ने जताई चिंता
  • अल्मोड़ा

देवदार वृक्षों के चिन्हीकरण पर एनयूजे अल्मोड़ा ने जताई चिंता

RNS INDIA NEWS 18/03/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। एनयूजे अल्मोड़ा जनपद इकाई की एक बैठक सोमवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन की अनुशासन समिति की अध्यक्ष कंचना तिवारी द्वारा की गई। बैठक में सदस्यों ने पहचान पत्र की वैधता 31 मार्च माह तक करने के सम्बन्ध में चर्चा की। सदस्यों ने संगठन में सदस्यों की संख्या बढ़ाने एवं नए सदस्य जोड़ने पर चर्चा की। बैठक में कहा गया कि संगठन के पहचान पत्र के दुरुपयोग करने वालों पर कार्यवाही की जाएगी एवं स्पष्टीकरण लिया जाएगा। जागेश्वर में सड़क निर्माण के लिए देवदार कटान हेतु वृक्ष चिन्हीकरण पर पत्रकारों ने रोष व्यक्त किया साथ ही कसारदेवी क्षेत्र में भी देवदार वृक्ष चिन्हीकरण की कार्यवाही को गलत बताया। वक्ताओं ने कहा कि सरकारी गैस्ट हाउस एवं अन्य विश्राम गृहों में पत्रकारों को निःशुल्क ठहरने की व्यवस्था के सम्बन्ध में अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। पर्वतीय क्षेत्रों में बाहरी संदिग्ध व्यक्तियों की आवाजाही पर चिंता व्यक्त की गई एवं निर्णय लिया कि जल्द ही पुलिस प्रशासन से सत्यापन की कार्यवाही बढ़ाने को बात की जाएगी। बैठक में अध्यक्ष दरबान सिंह रावत, अनुशासन समिति अध्यक्ष कंचना तिवारी, महासचिव देवेन्द्र बिष्ट, प्रदेश संगठन सचिव गोपाल गुरुरानी, कोषाध्यक्ष मोहित अधिकारी, मनोज सिंह पवार, हरीश त्रिपाठी, विनोद जोशी आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत तोमर ने की राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
Next: चामी-बमनस्वाल मोटर मार्ग निर्माण में अनियमितताओं के लगाए आरोप

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.