Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • सड़क हादसे में युवक की मौत में ट्रक चालक पर मुकदमा
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क हादसे में युवक की मौत में ट्रक चालक पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 15/03/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। बीती दस फरवरी को गल्ला मंडी के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है। शिवनगर ट्रांजिट कैंप निवासी प्रकाश गुप्ता पुत्र बांकेलाल गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि बीती दस फरवरी की देपहर उनका बेटा आकाश गुप्ता अपनी बहन लक्ष्मी की ससुराल गांव संपतपुर जाफरपुर बाइक से गया था। रात करीब साढ़े दस बजे घर लौट रहा था। आरोप था कि इस दौरान गल्ला मंडी के पास तेजी और लापरवाही से आ रहे ट्रक ने उसके बेटे की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह बाइक से गिरकर ट्रक के अगले टायर की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। इस दौरान कार से उसकी बहन लक्ष्मी और चाचा नीरज कुमार भी पीछे से आ रहे थे। जिन्होंने पूरी घटना देखी है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तीन कुंतल डोडा और साढ़े पांच किलो अफीम बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
Next: महिला होमगार्ड से एक लाख का फ्रॉड

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगी में इस्तेमाल हो रहे थे तीन बैंक खाते

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 20.00.46
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा की जनसभा से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बढ़ा उत्साह : हरीश रावत

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.