Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • नई टिहरी में दिव्यांगों को बांटे उपकरण
  • टिहरी

नई टिहरी में दिव्यांगों को बांटे उपकरण

RNS INDIA NEWS 13/03/2024
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। ग्रामीण क्षेत्र विकास समिति (राड्स) रानीचौरी की पहल पर जिला मुख्यालय नई टिहरी में 40 से अधिक दिव्यांगों को उपकरण वितरित किए गये। कार्यक्रम का भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल और विशिष्ठ अतिथि एडीएम केके मिश्रा ने शुभारंभ किया। बुधवार को चंबा ब्लॉक के तहत जिला मुख्यालय नई टिहरी में आयोजित उपकरण वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल ने कहा कि दिव्यांगों के लिए केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनायें संचालित हैं। जिनका लाभ प्रत्येक दिव्यांग को दिया जा रहा है। एडीएम केके मिश्रा ने कहा कि सभी दिव्यांग लोकसभा चुनाव में पूरी तत्परता से मतदान करें। सक्षम ऐप डाउनलोड करने की अपील भी एडीएम ने दिव्यांगों से की। राड्स के अध्यक्ष सुशील बहुगुणा ने कहा कि उनकी संस्था दिव्यांगों के लिए हर संभव कार्य करने को तैयार है। सभी दिव्यांग अपने अधिकारों के प्रति सजग रहते हुए जीवन को सुलभ बनाने का काम करें। संस्था के अध्यक्ष सुशील बहुगुणा ने बताया कि शिविर में 40 दिव्यागजनों को व्हील चेयर, बैशाखी, कान की मशीन, वॉकर, छड़ी, चश्मे जैसे सहायक उपकरण वितरित किए गये। शिविर में पहुंचे दिव्यांगजनों से लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई है। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी किशन चौहान, भाजपा जिला महामंत्री उदय रावत, शिव सिंह बिष्ट, संस्था की सचिव कुंभीबाला भट्ट, जगदीश बडोनी, डा. आभाष उनियाल, ऋतुराज नेगी, रंजीता थपलियाल, मुकेश नेगी, रवीश चमोली, लक्ष्मी बहुगुणा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने गोपेश्वर में आयोजित लाभार्थी सम्मान समारोह में किया प्रतिभाग
Next: वोटिंग के दौरान निर्बाध चलेगा इंटरनेट नेटवर्क

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
  • राष्ट्रीय यूथ मुए-थाई चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.