Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पांच युवकों से सवा सात लाख कीमत का गांजा बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

पांच युवकों से सवा सात लाख कीमत का गांजा बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 08/03/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। सल्ट पुलिस टीम ने पिठ्ठू बैग में गांजा भरकर ले जा रहे 05 तस्कर गिरफ्तार किए हैं। बरामद गांजे की कीमत सात लाख से अधिक आंकी गई है। ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025’ को सफल बनाने हेतु अल्मोड़ा एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा समस्त थाना, चौकी प्रभारियों एवं एसओजी, एएनटीएफ टीम को नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री करने वाले नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये हैं। गुरुवार को थानाध्यक्ष सल्ट अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में सल्ट पुलिस टीम को गुरुवार को चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र में कालीगांव से आगे डोटियाल जाने वाली सड़क पर 05 संदिग्ध युवक पीठ में पिठ्ठू बैग लगाकर आते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम द्वारा पाँचो युवकों को रोककर बैगों को चैक किया गया तो पाँचो युवकों के 05 पिट्ठू बैगों से कुल 48.20 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। जिस पर पाँचों युवकों को गिरफ्तार करते हुए, थाना सल्ट में अभियुक्तगणों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। अभियुक्तों ने बताया कि वह गांजा आस-पास के क्षेत्रों से इकट्ठा कर रामनगर को ले जा रहे थे, उनका इरादा ऊंचे दामों में बेचकर अधिक लाभ अर्जित करना था। गिरफ्तार अभियुक्त अजय कुमार(27 वर्ष), गौरव(19 वर्ष), अमन कुमार(19 वर्ष), जिशान अंसारी(23 वर्ष), मो शौकीन(23 वर्ष) पतरामपुर थाना जसपुर जिला उधमसिंहनगर के रहने वाले हैं। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 7.23 लाख रुपए आंकी गई है। यहाँ थाना सल्ट पुलिस टीम से उपनिरीक्षक मनोज कुमार, अपर उपनिरीक्षक मोहन चन्द्रा, हेड कांस्टेबल चन्द्रपाल सिंह, दीपक कुमार, संजू कुमार शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिल्ली वालों को मिलती रहेगी फ्री बिजली, केजरीवाल कैबिनेट ने दी मंजूरी
Next: दो लोगों की मौत के मामले में कार चालक के खिलाफ केस दर्ज

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-06 at 15.12.03_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

खेत बचाओ अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया संरक्षण का संकल्प

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ग्राम प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, पंचायतों को अधिक अधिकार देने की मांग

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया संरक्षण का संकल्प
  • ग्राम प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, पंचायतों को अधिक अधिकार देने की मांग
  • राशिफल 06 जून
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.