Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • समस्याओं को लेकर एसएसपी से मिले देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी
  • अल्मोड़ा

समस्याओं को लेकर एसएसपी से मिले देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी

RNS INDIA NEWS 01/03/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा की नवनिर्वाचित जिला एवं नगर इकाई के पदाधिकारियों के शिष्टमंडल ने अल्मोड़ा जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा से मुलाकात की। शिष्टमंडल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। साथ ही व्यापारियों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपते हुए समस्याओं के निदान के लिए उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया। व्यापारी शिष्टमंडल ने ज्ञापन के जरिये एसएसपी को बताया कि आजकल युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में है और कई युवा व छात्र बुक सेलर व दवाईयों की दुकान से कोरेक्स, बाम, व्हाइटनर आदि चीजें खरीदकर नशे के रूप में इनका उपयोग कर रहे हैं। उनकी इस हरकत से व्यापारी अंजान रहता है। इसके बाद भी मामला पकड़ में आने पर व्यापारी को दोषी मानकर बार-बार पुलिस द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह न्यायसंगत नहीं है। व्यापारियों ने कहा कि लम्बे समय से कोतवाली पुलिस द्वारा बाजार में न तो गश्त की जा रही है और न ही पुलिस बीट असरकारक प्रतीत हो रही है। एसएसपी को बताया कि माल रोड में सोनी होटल से लेकर जाखनदेवी तक दुकानों के पास दोपहिया वाहन खड़े कर कई लोग घंटों तक गायब हो जाते हैं। इससे दुकानों में व्यापार बुरी तरह प्रभावित रहता है, उन्होंने ऐसे दुपहिया वाहनों को हटाने का अनुरोध किया। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पवार ने मुख्य बाजार में बिना हेलमेट, ट्रिपलिंग एवं तेज गति से दोपहिया वाहन चल रहे हैं, जिनमें नाबालिग भी शामिल हैं। व्यापारियों ने यह भी बताया कि डोली डाना, मल्ला महल व पार्क, गंगनाथ मन्दिर, बलढोटी जैसे धार्मिक स्थल नशेड़ियों का अड्डा बने हुए हैं। उन्होंने इन जगहों पर सघन चेकिंग करने की मांग की। शिष्टमंडल में जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पवार, नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’, जिला महामंत्री हिमांशु कांडपाल, नगर महासचिव दीप चंद्र जोशी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद पवार ‘भीमा’, जिला महिला उपाध्यक्ष वंदना वर्मा, नगर महिला उपाध्यक्ष मनु गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हल्द्वानी हिंसा मामले में मोड़, हल्‍द्वानी में ही नहीं था अब्‍दुल
Next: सड़क दुर्घटना में घायल किशोरी की उपचार के दौरान मौत

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

स्कूली बच्चों को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.