Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • श्रीअन्न को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध कराने को बड़े अभियान की जरूरत:  कुलपति
  • पौड़ी

श्रीअन्न को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध कराने को बड़े अभियान की जरूरत:  कुलपति

RNS INDIA NEWS 28/02/2024
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।   गढ़वाल विवि के अर्थशास्त्र विभाग में उत्तराखंड के मोटे अनाजों के माध्यम से आजीविका सृजन, उद्यमिता विकास एवं महिला सशक्तिकरण विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में चमोली, पौड़ी और रुद्रप्रयाग की 100 से अधिक महिलाओं ने प्रतिभाग किया। गढ़वाल विवि के चौरास परिसर स्थित एकेडमिक एक्टिवीटी सेंटर में भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर) नई दिल्ली की ओर से प्रायोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि गढ़वाल विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल शामिल रहीं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में जैविक रूप से उत्पदित हो रहे श्री अन्न को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय बाजार उपलब्ध करने के लिए एक बड़े अभियान की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज इन उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही परंतु उत्पादक घट गया है। जिसमें एक बार ग्रामीणों को जागरूक कर इसके उत्पादन में बढ़ावा देने की जरूरत है। कहा कि उत्तराखंड पूरे हिमालय क्षेत्र के राज्य सर्वाधिक मोटे अनाजों का उत्पादन करता है लेकिन वैल्यू चैन एवं वैल्यू एडिशन ना होने की वजह से काश्तकारों से समुचित आर्थिक लाभ नहीं मिल पा रहा है। प्रो. नौटियाल ने कहा कि विवि का सीड साइंस विभाग मिलेट्स के बीज तैयार करने में निरंतर शोध कार्य कर रहा है और अनेक गांवों को बीज वितरण कर लाभान्वित कर रहा है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह को उत्पादन, प्रसंस्करण एवं स्टोरेज तथा मार्केटिंग आदि का प्रशिक्षण देकर इन उत्पादों की क्वालिटी को उत्तम किया जा सकता है। इस मौके पर मुख्य वक्ता प्रो. पीसी नौटियाल ने उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में मोटे अनाजों की विभिन्न प्रजातियां तथा उनके कृषिकरण एवं विज्ञान तथा तकनीकी सहायता आदि पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड पर्वतीय अर्थव्यवस्था एग्रो इकोनॉमिक्स के साथ समृद्ध बनाया जा सकता है। इस मौके पर प्रो. आरपी जुयाल तथा प्रोफेसर प्रशांत कंडारी ने अर्थशास्त्र विभाग द्वारा जनपद चमोली तथा बागेश्वर में किये सर्वेक्षण की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम के आयोजक अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. एमसी सती और हैप्रेक संस्थान के निदेशक डा. विजयकांत पुरोहित ने सभी अतिथियों और कृषकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर गढ़वाल विवि के वित्त अधिकारी प्रो. एनएस पंवार, डा. संजय ध्यानी, पर्यावरण विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. आरके मैखुरी, लोकेश नवानी सहित आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बहू ने सास की दुपट्टे से गला घोटकर की थी हत्या
Next: केदारनाथ यात्रा के लिए सवा दो महीने शेष, तैयारियां शुरू

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में श्रीनगर की आकृति कंडारी ने जीता स्वर्ण

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जून
  • सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख
  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.