Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • गंगोत्री हाईवे एक सप्ताह बाद चालू
  • उत्तरकाशी

गंगोत्री हाईवे एक सप्ताह बाद चालू

RNS INDIA NEWS 26/02/2024
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)।  बर्फबारी के कारण पिछले एक सप्ताह से बाधित गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग गंगोत्री धाम तक यातायात के लिए खुल गया है। हालांकि राजमार्ग पर पाला जमा होने के कारण फिसलन बरकरार है, जिस कारण आवागमन जोखिम भरा बना हुआ है। जिले में पिछले कई दिनों से जारी बारिश और बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे एक सप्ताह से आवागमन के लिए अवरुद्ध पड़ा था। यहां उपला टकनौर क्षेत्र के सुक्खी से आगे भारी बर्फबारी के कारण मार्ग बाधित था। रविवार तक धराली तक ही मार्ग को आवागमन के लिए सुचारु किया गया था, लेकिन सोमवार को हाईवे गंगोत्री तक पूरी तरह यातायात के लिए चालू हो गया। मार्ग खुलते ही जिला मुख्यालय से कटे उपला टकनौर के हर्षिल, धराली, मुखबा समेत करीब छह गांव के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। बीआरओ की जेसीबी मशीन और मजदूर पिछले एक सप्ताह से लगातार मार्ग से बर्फ हटाने में जुटे रहे। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि गंगोत्री हाईवे पर खुला है, लेकिन फिसलन होने के कारण आवागमन जोखिम भरा बना है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किसान आंदोलन के समर्थन में टोल प्लाजा पर लगाया किसानों ने जाम
Next: राशिफल 27 फरवरी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

रुद्रेश्वर महादेव गर्भगृह से निकले, हजारों श्रद्धालुओं ने किए भव्य दर्शन

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 4 जुलाई को मल्ला महल में होगा जनपद स्तरीय सेवा सप्ताह का मुख्य कार्यक्रम, तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा
  • वीबी जीरामजी योजना का शुभारंभ, ग्राम पंचायतों की भागीदारी को मजबूत बनाना लक्ष्य
  • स्टाम्प शुल्क चोरी के 18 मामलों में 24.33 लाख की शास्ति, 8.32 लाख रुपये जमा
  • डॉक्टरों के तबादलों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका पुतला
  • जनपद के छह स्थानों पर मानसून आपदा मॉक ड्रिल, विभागों की तैयारियों को परखा
  • राशिफल 02 जुलाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.