Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • पुरोला में रसोई गैस की किल्लत से उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ी
  • उत्तरकाशी

पुरोला में रसोई गैस की किल्लत से उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ी

RNS INDIA NEWS 18/03/2026
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)।  नगर पालिका क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत ने उपभोक्ताओं को मुश्किल में डाल दिया है। उपभोक्ताओं के लिए निर्धारित 25 दिन की समय सीमा पूरी होने के बाद भी दूसरा गैस सिलिंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है जिससे आमजन को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि तय अवधि पूरी होने के बावजूद न तो गैस सिलिंडर दिया जा रहा है और न ही नई बुकिंग स्वीकार की जा रही है। गैस एजेंसी के बार-बार चक्कर लगाने के बावजूद लोग खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं जिससे नाराजगी बढ़ रही है। स्थानीय उपभोक्ता राजपाल पंवार, नवीन गैरोला, राजेंद्र गैरोला, कवींद्र असवाल, जयदेव चमियाल, भगवान सिंह चौहान और पवन नौटियाल ने बताया कि समय सीमा पूरी होने के बाद भी गैस न मिलने से घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है। वहीं, व्यवसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति ठप होने से होटल और ढाबा संचालक भी संकट में हैं। कई व्यवसायी डीजल भट्टी के सहारे काम चलाने को मजबूर हैं। इस संबंध में खाद्य आपूर्ति विभाग के उप निरीक्षक रमेश खरोला ने बताया कि गैस एजेंसी के पोर्टल में पुरोला पालिका क्षेत्र को गलती से ग्रामीण क्षेत्र में दर्ज कर दिया गया है जिसके चलते 45 दिन की समय सीमा लागू हो रही है। उन्होंने कहा कि इस त्रुटि को सुधारने की प्रक्रिया जारी है। साथ ही व्यवसायिक गैस वितरण के लिए नई एसओपी जारी कर दी गई है और जल्द ही आपूर्ति सामान्य होने की उम्मीद है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कपकोट की तीन सड़कों पर होगा सुधारीकरण, डामरीकरण
Next: डंपर ने फाइनेंस कंपनी के एग्जीक्यूटिव को कुचला, मौत

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.