Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • निर्दलीय सभासद ने समर्थकों के साथ थामा भाजपा का दामन
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर

निर्दलीय सभासद ने समर्थकों के साथ थामा भाजपा का दामन

RNS INDIA NEWS 28/07/2020
01- (1)

सभासद ने विधायक से निर्दोष लोगों पर दर्ज मुकदमे वापस कराने की मांग की
रुद्रपुर। निर्दलीय सभासद रवि रस्तोगी ने समर्थकों के साथ मंगलवार को भाजपा का दामन थाम लिया है। विधायक सौरभ बहुगुणा, राज्यमंत्री खतीब अहमद, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सलूजा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया। मंगलवार को शहर के वार्ड नंबर 5 निर्दलीय सभासद रवि रस्तोगी समर्थकों के साथ विधायक सौरभ बहुगुणा के आवास पर पहुंचे। यहां विधायक सौरभ बहुगुणा, राज्यमंत्री खतीब अहमद, मंडी चेयरमैन अमरजीत सिंह कटवाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख गुरजीत सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता सुखदेव सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सलूजा ने सभासद को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान विधायक सौरभ बहुगुणा ने उनका जोरदार स्वागत किया। सभासद रवि रस्तोगी ने कहा कि केंद्र व राज्य की कल्याणकारी योजना को आमजन तक पहुंचा कर भाजपा को और अधिक क्षेत्र में मजबूत किया जाएगा। उन्होंने भाजपा परिवार में शामिल कराने पर राज्यमंत्री खतीब अहमद का आभार जताया। इस दौरान सभासद रवि रस्तोगी ने विधायक सौरभ बहुगुणा को बताया कि उनके वार्ड में निर्दोष मजदूर वर्ग के लोगों पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिए हैं। उन्होंने जनहित में मुकदमे वापस कराने की मांग की। विधायक सौरभ बहुगुणा ने कहा कि वार्डवासियों पर दर्ज मुकदमे वापस कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री के समक्ष मांग रखी जाएगी। सदस्यता ग्रहण करने वालों में अनवार सुहैल, राहुल रस्तोगी, अनिल रस्तोगी, राधेश्याम रस्तोगी, दीपू सनवाल, दीपक पांडे, राजपाल कुमार, अमित सागर मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तीन और आशा कार्यकत्रियां कोरोना संक्रमित
Next: शिक्षामंत्री ने की शहीद देव बहादुर के लिए अपनी पहली घोषणा पूरी

Related Post

Rashifal
  • उत्तराखंड

राशिफल 08 जून

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

घास काट रही महिला पर मगरमच्छ ने किया हमला

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पांडेखोला में हटाया गया सार्वजनिक कूड़ेदान, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण को मिलेगा बढ़ावा
  • मानव तस्करी विषय पर अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण एवं मासिक बैठक आयोजित
  • सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत निकाली गई बाइक रैली
  • गरुड़ाबांज इंटर कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण और वन पुनर्स्थापन पर जागरूकता कार्यक्रम
  • नशे की गिरफ्त में फंसे युवक को पुलिस ने पहुंचाया नशा मुक्ति केंद्र
  • महिला ने आग लगाकर दी जान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.