Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मजदूर, किसानों के समर्थन में उतरी उपपा‌
  • अल्मोड़ा

मजदूर, किसानों के समर्थन में उतरी उपपा‌

RNS INDIA NEWS 16/02/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। किसानों, मजदूरों के राष्ट्रव्यापी आंदोलन के समर्थन में उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने गांधी पार्क में धरना देकर उनकी न्यायसंगत मांग को स्वीकार करने व उनके क्रूर दमन के प्रयासों के खिलाफ कड़ी नाराजगी जताई। इस मौके पर उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पी सी तिवारी ने कहा कि देश के अन्न दाताओं को दिल्ली जाने से रोकने के लिए जो जुल्म ज्यादतियां की जा रही हैं देश की जनता उसे बर्दाश्त नहीं करेगी। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार उपपा कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में पोस्टर व बैनरों के साथ उत्तराखंड व देश में बढ़ रही तानाशाही व माफियाराज का विरोध किया। धरना प्रदर्शन के दौरान अपनी बात रखते हुए वक्ताओं ने कहा कि एक ओर अपने देश की जनता, युवा पीढ़ी महंगाई, बेरोजगारी व प्राकृतिक संसाधनों की लूट से परेशान है इस लूट खसोट व मनमानी का विरोध में आंदोलनरत किसानों के साथ सरकार दुश्मनों जैसा व्यवहार कर रही है। उन्होंने किसानों पर ड्रोन से आंसू गैस छोड़ने, गोलियां चलाने पर भी रोष व्यक्त किया और उत्तराखंड में सरकार की नीतियों से बर्बाद हो रही खेती, किसानी को लेकर भी सरकार पर सवाल खड़े किए। वक्ताओं ने कहा कि सरकारें सुनिश्चित रूप से रोजगार के अवसर खत्म कर युवा पीढ़ी को संविदा व ठेके के रोजगार देकर उनका भविष्य चौपट कर रही है जो अस्वीकार है। यहाँ आयोजित धरने में वरिष्ठ अधिवक्ता गोविंद लाल वर्मा, उपपा के केंद्रीय महासचिव एडवोकेट नारायण राम, चंद्रशेखर सिंह बनकोटी, सरिता मेहरा, राजेंद्र प्रसाद, राजू गिरी, मोहम्मद वसीम, उछास के भास्कर तिवारी, दीपांशु पांडे, राकेश बाराकोटी, सुमित कुमार, सक्षम पांडे, नीरज पंत आदि लोग उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उपनल कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, किया प्रदर्शन
Next: देवभूमि उद्योग नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने निकाली रैली

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-07 at 18.34.50
  • अल्मोड़ा

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-07 at 17.05.48_11zon
  • अल्मोड़ा

सात लाख के गांजे के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.