Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उपनल कर्मियों की हड़ताल से विकासनगर अस्पताल में नहीं हुए ऑपरेशन
  • देहरादून

उपनल कर्मियों की हड़ताल से विकासनगर अस्पताल में नहीं हुए ऑपरेशन

RNS INDIA NEWS 13/02/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)।  उपनल कर्मियों के बेमियादी हड़ताल पर जाने से पछुवादून में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। खासकर उप जिला चिकित्सालय विकासनगर में ओपीडी से लेकर ओटी तक की व्यवस्थाएं पटरी से उतर चुकी हैं। यहां पंजीकरण काउंटर से लेकर ओटी, आईपीडी, पैथोलॉजी, प्रसूति विभाग समेत अन्य विभागों में कुल 23 उपनल संविदा कर्मी तैनात हैं। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से अस्पताल प्रबंधन के सामने व्यवस्थाओं को बनाए रखना चुनौती बना हुआ है। इसका खामियाजा मरीजों और उनके तीमारदारों को भुगतना पड़ रहा है। इसके साथ ही जौनसार बावर के अस्पतालों में भी 16 उपनल संविदा कर्मी हड़ताल पर चले गए, जिससे अस्पतालों में उपचार को आने वाले मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।अस्पताल में मंगलवार को नहीं हुए ऑपरेशन उप जिला चिकित्सालय विकासनगर में मंगलवार को परिवार नियोजन के ऑपरेशन किए जाते हैं। सर्जन डॉ. नरेंद्र चौहान ने बताया कि मंगलवार को नसबंदी और नलबंदी के कुल 20 ऑपरेशन किए जाने थे, लेकिन ओटी में अधिकांश पैरामेडिकल कर्मी उपनल के माध्यम से तैनात हैं, जिनके हड़ताल पर जाने से सभी ऑपरेशन निरस्त करने पड़े। बताया कि परिवार नियोजन से इतर इस सप्ताह के लिए पंद्रह से अधिक ऑपरेशन निर्धारित किए गए हैं, लेकिन उपनल संविदा कर्मियों कार्यबहिष्कार के कारण अभी तक एक भी ऑपरेशन नहीं हुआ है। हालांकि गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों और इमरजेंसी के तहत किए जाने वाले ऑपरेशन के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गडकरी ने 4750 करोड़ की 30 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया
Next: भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती की आई तारीख, जानिए कैसे और कब शुरू होगा पंजीकरण

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर जताई खुशी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिक्षण संस्थानों के पास तंबाकू बेचने पर 25 दुकानों के चालान

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.