Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती की आई तारीख, जानिए कैसे और कब शुरू होगा पंजीकरण
  • देहरादून

भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती की आई तारीख, जानिए कैसे और कब शुरू होगा पंजीकरण

RNS INDIA NEWS 13/02/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।    भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकरण शुरू होने जा रहे हैं। इसकी प्रक्रिया 22 मार्च तक चलेगी। यह भर्ती महिला सेना पुलिस, हवलदार सर्वेयर ऑटो कार्टोग्राफर, सिपाही फार्मा, नर्सिंग असिस्टेंट और नर्सिंग असिस्टेंट (पशु चिकित्सा) पद पर होगी। दून में रक्षा मंत्रालय के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इच्छुक युवा  https://www.joinindianarmy.nic.in/BravoApplicantEligibility.htm पर पंजीकरण करा सकते हैं। इसके बाद ही वे भर्ती में शामिल हो सकेंगे।

भर्ती प्रक्रिया में बदलाव
एआरओ लैंसडौन के अनुसार, इस साल से भर्ती प्रक्रिया में कई बदलाव किए गए हैं। उम्मीदवारों की उपयुक्तता का पता लगाने के लिए नई परीक्षा शामिल की गई है। जो युवा इस परीक्षा को पास करते हैं।
उन्हें आगे की चयन प्रक्रिया के साथ बढ़ने की अनुमति दी जाएगी। इसके अलावा अग्निवीर (कार्यालय सहायक), जिसे पहले अग्निवीर (क्लर्क) के नाम से जाना जाता था, इस पद के लिए टाइपिंग टेस्ट, कंबाइन एट्रेंस परीक्षा के साथ होगा। यह प्रक्रिया 22 अप्रैल से शुरू हो सकती है।

आधार से जुड़े नंबर से कराएं पंजीकरण
अफसरों के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया के दौरान आईरिस स्कैन के रूप में नई बायोमेट्रिक सत्यापन का पालन होगा। युवाओं को केवल आधार से जुड़े फोन नंबर के साथ पंजीकरण करना चाहिए। क्योंकि, भर्ती रैली के दौरान आधार सत्यापन किया जाएगा। चूंकि, बड़ी संख्या में उम्मीदवार साइबर कैफे के माध्यम से नामांकन कराते हैं। बाद में पंजीकरण को इस्तेमाल किए गए ईमेल भूल जाते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उपनल कर्मियों की हड़ताल से विकासनगर अस्पताल में नहीं हुए ऑपरेशन
Next: फायर स्टेशन अल्मोड़ा ने अग्नि सुरक्षा दृष्टिकोण से लमगड़ा क्षेत्र में प्रस्तावित पेट्रोल पंप का किया निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर जताई खुशी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिक्षण संस्थानों के पास तंबाकू बेचने पर 25 दुकानों के चालान

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.