Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गांव में चरस उगाकर बेचने पहुंचा तस्कर गिरफ्तार
  • देहरादून

गांव में चरस उगाकर बेचने पहुंचा तस्कर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/02/2024
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)।  उत्तरकाशी के श्रीगांव में चरस की खेती कर उसे बेचने के लिए ऋषिकेश पहुंचे एक व्यक्ति को एसटीएफ ने दबोच लिया। आरोपी के लोडर वाहन की तलाशी में एसटीएफ को डेढ़ लाख रुपये की चरस बरामद हुई। एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर तस्करी में प्रयुक्त लोडर को पुलिस ने सीज कर दिया है। एसटीएफ (एएनटीएफ) के उपनिरीक्षक सत्येंद्र सिंह के मुताबिक वह टीम के साथ देहरादून से इनामी बदमाशों की धरपकड़ को निकले थे। भानियावाला में मुखबिर ने लोडर वाहन से एक युवक के चरस की खेप लेकर ऋषिकेश पहुंचने की सूचना दी। फौरन वह टीम के साथ रवाना हुए और बस अड्डा चौकी प्रभारी नवीन डंगवाल के साथ वाहन की तलाश शुरू की। यात्रा बस अड्डे के पास उन्हें संबंधित वाहन दिखा, तो सवार युवक को दबोच लिया। तलाशी लेने पर वाहन से डेढ़ किलो चरस बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान प्रह्लाद लाल पुत्र दीनदयाल निवासी ग्राम श्रीगांव धौंत्री, उत्तरकाशी के रूप में हुई। आरोपी ने बताया कि यह चरस उसने गांव में ही तैयार की। इससे पहले भी वह ऋषिकेश में अनजान शख्स को चरस बेच चुका है। दोबारा उसी के लिए खेप लेकर पहुंचा था। उपनिरीक्षक ने बताया कि पेशी के बाद कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गुलदार की दहशत से पौड़ी में तीसरे दिन भी नाइट कर्फ्यू
Next: पूर्व विधायक चैंपियन के खिलाफ सुरक्षाकर्मी ने दर्ज़ कराया मुकदमा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.