Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • गुलदार के हमले के बाद खिर्सू ब्लॉक के 130 स्कूल बंद
  • पौड़ी

गुलदार के हमले के बाद खिर्सू ब्लॉक के 130 स्कूल बंद

RNS INDIA NEWS 05/02/2024
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)। पौड़ी जिले के ब्लाक खिर्सू में एक के बाद एक, गुलदार के हमलों ने दहशत बना दी है। बीते करीब चौबीस घंटों में ही गुलदार ने दो बच्चों को अलग-अलग जगहों पर निवाला बना दिया। गुलदार के इन हमलों के बाद शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में लोगों में दहशत बनी हुई है। रविवार को रात प्रभावित क्षेत्र श्रीनगर का दौरा करने के बाद पौड़ी के डीएम डॉ. आशीष चौहान ने खिर्सू ब्लाक के सभी स्कूलों को अगले दो दिनों के लिए बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। डीएम ने फॉरेस्ट विभाग के अफसरों को प्रभावी गश्त करने सहित यहां पिंजरा और ट्रैप कैमरों को लगाने को भी कहा है। डीएम के आदेशों के मुताबिकों खिर्सू ब्लाक के सभी सरकारी, प्राइवेट स्कूलों के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र मंगलवार तक बंद रखे गए हैं। दोनों ही हमलों में गुलदार ने बच्चों पर हमला किया है। डीएम के आदेश के बाद पौड़ी के मुख्य शिक्षाधिकारी डीएस गौड़ ने बताया कि ब्लॉक के 130 स्कूलों को बंद किया गया है। इसमें 66 प्राइमरी, 13 उच्च प्राइमरी, 13 इंटर कॉलेज, 5 हाईस्कूल, 7 शासकीय प्राप्त और 26 प्रावइेट स्कूल शामिल है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पर्यटकों की पसंद बनी मंडुआ और झंगोरे की खीर
Next: सत्यापन न कराने पर 26 लोगों का किया चालान

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में श्रीनगर की आकृति कंडारी ने जीता स्वर्ण

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.