Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिलाधिकारी विनीत तोमर ने की जनपद में बने अमृत सरोवरों की समीक्षा बैठक
  • अल्मोड़ा

जिलाधिकारी विनीत तोमर ने की जनपद में बने अमृत सरोवरों की समीक्षा बैठक

RNS INDIA NEWS 31/01/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी विनीत तोमर ने आज कलेक्ट्रेट में जनपद में बने अमृत सरोवरों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान जिलाधिकारी ने संबंधितों को निर्देश दिए कि जिन अमृत सरोवरों में पर्याप्त पानी है, उनमें आजीविका से संबंधित पर्यटन, मत्स्य पालन जैसी संभावनाएं तलाशी जाएं। साथ ही संबंधित विभागों के साथ समन्वय करके उनमें आजीविका से संबंधित गतिविधियों को शुरू किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जनपद के अंतर्गत जितने भी अमृत सरोवर बने हुए हैं, उनमें यह सर्वे भी किया जाए कि अमृत सरोवरों के आसपास कितने जल स्रोतों में पानी का डिस्चार्ज बढ़ गया है तथा कितने जल स्रोत संबंधित अमृत सरोवर से पुनर्जीवित हुए हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन अमृत सरोवरों में पानी की मात्रा कम है, उनमें पानी बढ़ाने के लिए मरम्मत, कैचमेंट एरिया को बढ़ाने जैसे कार्य किए जाएं। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी एवं जनोपयोगी योजना है, इस योजना में विभाग विशेष रुचि लेकर कार्य करें तथा लोगों की आजीविका बढ़ाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करें। बैठक में जिला विकास अधिकारी एसके पंत ने बताया कि जनपद भर में 103 अमृत सरोवरों का निर्माण किया गया है जिनमे 79 अमृत सरोवर ग्राम्य विकास विभाग, 14 वन विभाग तथा 12 ग्राम्या के द्वारा निर्मित किए गए हैं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे, प्रभागीय वनाधिकारी ध्रुव सिंह मर्तोलिया, मुख्य कृषि अधिकारी डी कुमार, परियोजना निदेशक ग्राम्या डॉ एसके उपाध्याय समेत अन्य उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जीआईसी हवालबाग में साइंस टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग मैथमेटिक्स, स्टेम लैब का हुआ उद्घाटन
Next: नवनियुक्त मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने किया पदभार ग्रहण

Related Post

WhatsApp_Image_2026-06-07_at_13.16.40-removebg-preview (1)_11zon
  • अल्मोड़ा

आतंकवाद विरोधी अभियान में शहीद हुए अल्मोड़ा के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आतंकवाद विरोधी अभियान में शहीद हुए अल्मोड़ा के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी
  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.