Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जीआईसी हवालबाग में साइंस टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग मैथमेटिक्स, स्टेम लैब का हुआ उद्घाटन
  • अल्मोड़ा

जीआईसी हवालबाग में साइंस टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग मैथमेटिक्स, स्टेम लैब का हुआ उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 31/01/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से साइंस टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग मैथमेटिक्स, स्टेम लैब का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश चंद्र आर्या, डायट प्राचार्य जीजी गोस्वामी विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ कपिल नयाल व डायट प्रवक्ता गोपाल सिंह गैड़ा ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया। इस लैब में भौतिकी, रसायन विज्ञान व जीव विज्ञान से संबंधित कई मॉडल तथा डू इट युअरसेल्फ किटस रखी गई हैं, जिनसे विद्यार्थी हैंडस ऑन के माध्यम से स्वयं प्रयोग कर विज्ञान में रुचि जागृत कर सकते हैं। उद्घाटन कार्यक्रम में ही रोल मॉडल इंटरेक्शन के तहत विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ अनुराधा भारती ने विद्यार्थियों से सही करियर चयन एवं विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक बातें बताई। उन्होंने बच्चों के साथ प्रश्नों के माध्यम से संवाद स्थापित किया एवं विज्ञान के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों के बारे में बताया। इस अवसर पर बोलते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ कपिल नयाल ने बताया कि अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन द्वारा स्थापित स्टेम लैब न केवल इस विद्यालय के विद्यार्थियों बल्कि पूरे समुदाय के विद्यार्थियों हेतु मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे अपने इन्नोवेटिव विचारों को इस लैब के माध्यम से मूर्त रूप दे सकते हैं। कार्यक्रम में प्रोजेक्ट शेयर आउट के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों की मॉडल प्रदर्शनी भी लगाई गई एवं उनके मध्य प्रतियोगिता भी कराई गई। इसी क्रम में एक रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें राजकीय इंटर कॉलेज हवालबाग की टीम ने प्रथम, कमलेश्वर की टीम ने द्वितीय व चौराहवालबाग की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मॉडल प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज चौरा हवालबाग प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज हवालबाग द्वितीय व राजकीय इंटर कॉलेज कमलेश्वर तृतीय स्थान पर रहा। कार्यक्रम में अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन के एकेडमिक कोऑर्डिनेटर रमाकांत शर्मा कंसलटेंट हितेश बिरोड़िया व कंसलटेंट प्रमोद कुमार ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर मॉडल प्रतियोगिता व रंगोली प्रतियोगिता में मनोज पाठक, सुरेश कर्नाटक, भगवत सिंह बगडवाल, गंगा मेहरा, सुनीता बोरा, योगिता तिवारी, हिमांती टम्टा व भावना वर्मा ने निर्णायक का कार्य किया। कार्यक्रम में पीटीए अध्यक्षा गंगा मेहरा, टीडी भट्ट, प्रदीप सलाल, निर्मल कुमार पंत, धन सिंह धौनी, प्रमोद कुमार पांडे, कमलेश जोशी, भगवत सिंह बगडवाल, नवीन वर्मा, सुनीता बोरा, सुमन पाठक, मोनिका जोशी, कविता जोशी व विक्रम उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संजय पांडे व रमाकांत शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मौसम: भारी बर्फबारी और शीत दिवस की संभावना
Next: जिलाधिकारी विनीत तोमर ने की जनपद में बने अमृत सरोवरों की समीक्षा बैठक

Related Post

WhatsApp_Image_2026-06-07_at_13.16.40-removebg-preview (1)_11zon
  • अल्मोड़ा

आतंकवाद विरोधी अभियान में शहीद हुए अल्मोड़ा के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आतंकवाद विरोधी अभियान में शहीद हुए अल्मोड़ा के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी
  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.