Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • 29 जनवरी को जाएगी रामलला के दर्शन को स्पेशल ट्रेन अयोध्या
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

29 जनवरी को जाएगी रामलला के दर्शन को स्पेशल ट्रेन अयोध्या

RNS INDIA NEWS 28/01/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। हरिद्वार से अयोध्या जाने वाली पहली विशेष अयोध्या धाम आस्था स्पेशल ट्रेन अब 29 जनवरी को हरिद्वार से रवाना होगी। अयोध्या में नव-निर्मित राम मंदिर के दर्शनार्थ उत्तराखंड से जाने वाले राम भक्त श्रद्धालुओं को पहले 25 जनवरी को इस ट्रेन से रवाना होना था। मगर अयोध्या में भीड़-भाड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन के आग्रह पर इस ट्रेन को रि-शेड्यूल किया गया है। दूसरी ट्रेन पर भी फैसला जल्द होने की उम्मीद है। दून से करीब 100 श्रद्धालुओं को दो बसों के जरिए हरिद्वार पहुंचाया जाएगा। जहां पर उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, ऋषिकेश, मसूरी, विकासनगर, डोईवाला, चकराता आदि के आरएसएस कार्यकर्ता भी इस जत्थे में शामिल होंगे। हरिद्वार से 22 कोच वाली ट्रेन में कुल मिलाकर 1460 यात्री अयोध्या के लिए रवाना किए जाएंगे।
देहरादून में सभी यात्रियों को 29 जनवरी दोपहर 12 बजे तक राजपुर रोड स्थित विश्व संवाद केन्द्र में पहुंचने को कहा गया है। आरएसएस के प्रान्त मीडिया संवाद प्रमुख बलदेव पराशर ने बताया कि साधारण श्रेणी की स्लीपर कोच ट्रेन में यात्रियों को भोजन, चादर, तकिया और कंबल संघ परिवार की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा।
अयोध्या में रहने और दर्शन का जिम्मा विहिप व मंदिर ट्रस्ट परिवार की ओर से किया गया है। अयोध्या जाने वाले यात्रियों की सूची में राम मंदिर आंदोलन के लिए कारसेवा करने वाले परिवारों को प्राथमिकता दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कार्मिकों के हुए प्रमोशन
Next: उपचार के दौरान फैक्ट्रीकर्मी ने दम तोड़ा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
  • टेबल टेनिस में आराध्या शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.