Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रामलीला और दीपोत्सव का हुआ आयोजन
  • अल्मोड़ा

श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रामलीला और दीपोत्सव का हुआ आयोजन

RNS INDIA NEWS 23/01/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। श्री रामलीला कमेटी कर्नाटक खोला में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के सुअवसर पर महिला रामलीला का आयोजन हुआ। रामलीला के उपरान्त देर सायं मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का राज्याभिषेक कर महाआरती की गई। महाआरती के पश्चात् भव्य दीपोत्सव का आयोजन श्री रामलीला मंच पर किया गया। कार्यक्रम के आयोजक श्री रामलीला कमेटी कर्नाटक खोला के संस्थापक व संयोजक एवं पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि भगवान राम हम सब के आराध्य देव हैं। हम सभी का पांच सौ साल पुराना सपना पूरा हुआ है। भगवान श्री राम मन्दिर की अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा होना सभी सनातनियों के लिए बेहद सुखदायक है। उन्होंने कहा कि बड़े भव्यता एवं उत्साह से सभी लोगों ने इस दिन को एक त्यौहार की तरह मनाया है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर महिला रामलीला के उपरान्त भगवान श्री राम का राज्याभिषेक किया गया और महाआरती का आयोजन हुआ। इसके बाद पांच हजार एक सौ दीपों से रामलीला मंच पर भव्य दीपोत्सव और भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। राज्याभिषेक और दीपोत्सव के समय बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। राज्याभिषेक और दीपोत्सव कार्यक्रम में रामलीला के कलाकारों सहित देवेन्द्र कर्नाटक, दीपक पोखरिया, असलम खान, भूपेन्द्र भोज, रोहित शैली, डॉ करन कर्नाटक, हेम जोशी, लीलाधर काण्डपाल, रमेश चंद्र जोशी, पूरन चन्द्र तिवारी, बद्री प्रसाद कर्नाटक, हेम पाण्डे, मोहन चंद्र काण्डपाल आदि तथा समिति के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा दर्शक उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्राण प्रतिष्ठा के बाद उत्तराखंड बीजेपी का बना प्लान, अयोध्या में राम मंदिर दर्शन को चलेगा अभियान
Next: सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजनों को मुआवजे की ठेकेदार संघ ने रखी मांग

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.