Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • दो दिन बार में की दारू पार्टी, भागते समय हुआ गिरफ्तार
  • नैनीताल

दो दिन बार में की दारू पार्टी, भागते समय हुआ गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/01/2024
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)।  तीन दिन पहले मुखानी थानाक्षेत्र स्थित पतंजलि स्टोर के ताले काटकर गल्ले से 8000 रुपये नकदी और साबुन, पेस्ट सहित अन्य सामान चोरी करने का आरोपी उस समय गिरफ्तार कर लिया गया जब वह शहर से बाहर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। पूछताछ के बाद पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया है। शुक्रवार रात करीब नौ बजे ऊंचापुल स्थित पतंजलि स्टोर के ताले काटकर कैश और कुछ उत्पाद चोरी कर लिए गए थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। आरटीओ चौकी प्रभारी संजीत राठौड़ ने बताया कि जिस दुकान में चोरी हुई उसकी दूसरी मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा था। वहां काम कर रहे मजदूरों से पूछताछ में पता चला कि बिहार के बेतिया स्थित कटहर निवासी कुंदन गिरी 20 दिन पहले ही शहर में आया था और उन्हीं के साथ काम कर रहा था। मंगलवार से वह काम पर नहीं आ रहा था। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से उस पर शक पक्का हो गया। रविवार को वह बिहार जाने के लिए धर्मकांटा चौराहे पर बस के इंतजार में खड़ा था। इसी बीच पुलिस ने उसके पकड़ लिया। पूछताछ में उसने चोरी की बात स्वीकार की। पुलिस को बताया कि चोरी के बाद दो दिन तक उसने 8000 रुपये से बार में शराब पी और होटल में खाना खाया। आरोपी के पास से पुलिस ने चोरी हुए 5200 रुपये भी बरामद किए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की सर्वेक्षण रिपोर्ट में छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर चिंताजनक खुलासा
Next: अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर कर्नाटक खोला में हुआ महिला रामलीला का भव्य मंचन

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

पत्नी की हत्या में जेल में बंद अधिवक्ता का मामला दूसरी पीठ सुनेगी

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.