Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • पूर्व फौजी की पत्नी का शव फंदे से लटका मिला
  • बागेश्वर

पूर्व फौजी की पत्नी का शव फंदे से लटका मिला

RNS INDIA NEWS 21/01/2024
hang

बागेश्वर(आरएनएस)।   कांडा पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत खंतोली गांव की पूर्व फौजी की पत्नी ने चीड़ के पेड़ पर फांदी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को नीचे उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतका ने सुसाइड नोट में अपने बेटे से माफी भी मांगी है। घटना के बाद से गांव के सभी लोग स्तब्ध हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खंतोली गांव की 50 साल की बंसती देवी पत्नी पूर्व सैनिक मोहन सिंह धामी शनिवार को शनि मंदिर में पूजा करने गई थी। पूजा करने के बाद वह काफी देर तक घर नहीं पहुंची। तीन बजे बाद ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन शुरू की। गांव के के ध्मयोड़ा तोक के पास पानी के नौले के पास चीड़ के पेड़ पर उसका शव लटका मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव नीचे उतारा। थानाध्यक्ष खुशवंत सिंह ने बताया महिला के पास से एक सुसाइड नोट भी प्राप्त हुआ हैं। जिसमे लड़के से मुझे माफ कर देना ऐसा कुछ लिखा हुआ है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। असली मौत का कारण पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो जाएगा। मृतका की दो बेटियां व एक बेटा है। सभी की शादी हो चुकी है। वह गांव में अकेले ही रहती थी। बेटा भी फौज कमांडो है। धर्म से जुड़ी व मिलनसार बसंती के मौत से भी लोग स्तब्ध हैं। उनका कहना है कि संपन्न परिवार की महिला ने ऐसा क्यों किया वह किसी के समझ में नहीं आ रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पहले चाकू से गोदा, फिर बाइक से बांधकर घसीटा; नोएडा में दिल दहला देने वाली वारदात
Next: चोरों ने बनाया बंद घर को निशान

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर कौसानी और बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.