Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन गिरफ्तार
  • देहरादून

पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन गिरफ्तार

RNS
RNS INDIA NEWS 26/11/2020
11 (9)

देहरादून। प्रशिक्षु आईपीएस प्रभारी कोतवाल बाजपुर सर्वेश पंवार व उनकी टीम पर देर रात कुछ लोगो ंने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में आईपीएस और उनका गनर विक्रांत सिंह बाल बाल बच गये। वहीं पुलिस ने जवाबी कार्यवाही करते हुए तीन लोगों को अस्लाहों सहित धर दबोचा है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज एक स्थानीय होटल में शादी समारोह के दौरान दो परिवारों के बीच पुरानी रंजिश के चलते हवाई फायर किया गया था। बताया जा रहा है कि बरवाला निवासी संजीव पाठक तथा मुडिय़ा अनी निवासी अनिल शर्मा के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है जिसके चलते कल देर रात अनिल शर्मा पुत्र बक्शी राम शर्मा, विशाल शर्मा, तुषार शर्मा, पुत्र अनिल शर्मा ने रात्रि के समय शादी समारोह में एक लडक़े के ऊपर पिस्टल तान दी और फायर कर दिया। जिससे शादी में हडक़ंप मच गया था। मामले की नजाकत को देखते हुए उस समय कुछ लोगों ने इन्हें समझा-बुझा कर मामला शांत करा दिया। इस मामले में रात के 3 बजे संजीव पाठक द्वारा कोतवाली आकर शिकायत दर्ज कराई गयी। जिस पर कार्यवाही करते हुए एसआई अनिल जोशी ने तत्काल प्रशिक्षु आईपीएस सर्वेश पवार को मामले की जानकारी दी। जिस पर दोनों अधिकारी पुलिस टीम के साथ रात्रि 3.45 बजे मौके पर पहुंचे और आरोपी पक्ष को घर का गेट खोलने के लिए बोला। लेकिन उन लोगों ने गेट खोलने की बजाय पुलिस पर ही तेरह राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस टीम ने भी तीन राउंड जवाबी फायरिंग की। जिसके बाद आरोपी पक्ष के लोग घर छोडक़र भाग गए। हालांकि पुलिस ने बाद में कड़ी मशक्कत के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से पुलिस ने दो अस्लाह भी बरामद किया है। जिन्हे आज न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनो परिवारों में पूर्व से ही रंजिश चली आ रही है जिस कारण शादी समारोह में हवाई फायंरिग की घटना को अंजाम दिया गया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूपी सरकार द्वारा लव जिहाद के खिलाफ बनाए गए कानून का किया समर्थन
Next: कैसा रहेगा आपका दिन का राशिफल 27-Nov-20

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.