Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह: अयोध्या में नो एंट्री- सुरक्षा में 20 हजार जवान तैनात
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह: अयोध्या में नो एंट्री- सुरक्षा में 20 हजार जवान तैनात

RNS INDIA NEWS 21/01/2024
rns featured image new

अयोध्या (आरएनएस)।  इंतजार की घडिय़ां खत्म हो चुकी है। कल यानी सोमवार (22 जनवरी) को श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। देशभर में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में भारी उत्साह पाया जा रहा है और अयोध्या से लेकर अमेरिका तक श्रीराम के नाम की धूम है। इसी कड़ी में अयोध्या में भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अभिषेक समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश की कई बड़ी हस्तियां हिस्सा ले रही हैं। ऐसे में रामनगरी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं।
शहर में बाहरी लोगों और गाडिय़ों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। साथ ही स्थानीय लोगों से भी बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है। हर एंट्री प्वाइंट पर पुलिस और एटीएस कमांडोज को तैनात किया गया है। मुख्य आयोजन स्थल पर भी चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा की गई है। अब अगले 3 दिन के लिए बाहरी लोगों के अयोध्या में प्रवेश करने पर रोक लगा दी गई है। हालांकि अयोध्या धाम और शहर में रहने वालों को उनके घर तक जाने की अनुमति दी जाएगी, लेकिन इसके लिए उन्हें पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होगा।
अयोध्या धाम 20 से 22 जनवरी तक हाई सिक्योरिटी जोन में रहेगा। पुलिस प्रशासन ने स्थानीय लोगों को रविवार और मंगलवार (21 और 22 जनवरी) को बाहर नहीं निकलने की अपील की है। अयोध्या धाम में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बड़ी संख्या में साधु-संतों, श्रद्धालुओं और अमिताभ बच्चन, मुकेश अंबानी, गौतम अडानी और सचिन तेंदुलकर समेत करीब 8 हजार दिग्गज हस्तियों के आगमन को देखते हुए 20 जनवरी रात 8 बजे से रूट डायवर्ट कर दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 21 जनवरी
Next: पहले चाकू से गोदा, फिर बाइक से बांधकर घसीटा; नोएडा में दिल दहला देने वाली वारदात

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.