Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • छात्रों को दिया ईवीएम मशीन से वोट देने का प्रशिक्षण
  • देहरादून

छात्रों को दिया ईवीएम मशीन से वोट देने का प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 12/01/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में निर्वाचन आयोग के अन्तर्गत प्रशिक्षण एवं जागरूकता के लिए गठित टीम ने छात्र-छात्राओं को ईवीएम से वोट डालने का विधिवत प्रशिक्षण देकर वीवीपैट के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जीआर सेमवाल ने कहा है कि लोकतंत्र में मतदाता का बड़ा महत्व होता है। मतदान करने वाले व्यक्ति को किसी भी प्रकार का संचय न हो उसे यह विश्वास हो कि उसने जिस व्यक्ति अथवा दल को अपना मत दिया है। उसे ही वह मत प्राप्त हुआ या नहीं इस विषय को लेकर निर्वाचन की टीम ने विधिवत प्रशिक्षण दिया। स्वीप नोडल अधिकारी डॉ. राजकुमारी भंडारी चौहान ने कहा है कि महाविद्यालय में समय-समय पर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए इस प्रकार के प्रशिक्षण होते हैं। कहा कि जो भविष्य का मतदाता है उसे ईवीएम को लेकर कहीं जिज्ञासाएं हैं, जिसे निर्वाचन की टीम द्वारा गोपनीयता और वीवीपेट के बारे में प्रशिक्षण देकर शांत किया गया। छात्रों में इस प्रकार के प्रशिक्षण से मतदान के प्रति रुचि उत्पन्न होती है और नवीन मतदाताओं के मन में मतदान करने के प्रति आकर्षण भी रहता है। प्रशिक्षण टीम के सदस्य केआर जोशी ने कहा है कि महाविद्यालय में छात्र एक ही स्थान पर एकत्रित हो जाते हैं। इसलिए युवा मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक तो किया ही जाता है। कहा कि तकनीकी रूप से भी छात्रों को प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण टीम के ट्रेनर उपेंद्र बिष्ट ने वीवीपेट और ईवीएम मशीन की सम्पूर्ण जानकारी छात्रों को दी। इस अवसर पर डॉ नीलम ध्यानी डॉ. डीके भाटिया, डॉ. अमित कुमार गुप्ता, तहसील से आए सुपरवाइजर संजय कुमार, डॉ. अविनाश भट्ट, आशा कार्यकर्ता आशा रानी, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कराटे में बेस्ट फाइटर का खिताब वैष्णवी पंवार को
Next: पेयजल किल्लत झेल रहे बालूवाला के ग्रामीणों ने खाली बर्तनों के साथ किया प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
  • राष्ट्रीय यूथ मुए-थाई चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.