Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पांच दिवसीय पर्वतीय कृषि पर लघु पाठ्यक्रम प्रशिक्षण संपन्न
  • अल्मोड़ा

पांच दिवसीय पर्वतीय कृषि पर लघु पाठ्यक्रम प्रशिक्षण संपन्न

RNS INDIA NEWS 09/01/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा द्वारा ‘‘पर्वतीय कृषि पर लघु पाठ्यक्रम‘‘ विषय पर पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी के कुल उनतीस छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया जिनमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, झारखण्ड, बिहार एवं असम के प्रतिभागी थे। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के निदेशक डॉ लक्ष्मीकांत द्वारा किया गया। निदेशक ने अपने व्याख्यान में प्रशिक्षु विद्यार्थियों को पर्वतीय कृषि के विभिन्न आयामों से परिचित कराया तथा उन्हें संस्थान द्वारा विकसित फसलों की प्रजातियों व अन्य तकनीकियों के विषय में भी विस्तार से जानकारी दी। संस्थान के वैज्ञानिकों ने पर्वतीय कृषि से सम्बंधित विविध क्षेत्रों पर कुल 12 व्याख्यान और व्यावहारिक सत्रों में एकीकृत कीट और रोग प्रबंधन, खाद्य सुरक्षा में पर्वतीय फसलों का महत्व, पर्वतीय फसलों की प्रजातियों का विकास, फार्म मशीनीकरण, कृषि में सूक्ष्मजीवों का योगदान, मशरूम की खेती, संरक्षित खेती, मधुमक्खी पालन, जल प्रबंधन आदि विषय सम्मिलित थे। डॉ. लक्ष्मी कांत ने छात्रों को संस्थापक निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर बोशी सेन के संघर्ष के साथ संस्थान की विवेकानंद प्रयोगशाला से आईसीएआर-वीपीकेएएस तक की यात्रा के बारे में भी जानकारी दी। संस्थान के निदेशक द्वारा छात्रों को प्रमाण पत्र वितरित कर प्रशिक्षण का समापन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का समन्वयन संस्थान के वैज्ञानिक डॉ जे पी आदित्य, कुशाग्रा जोशी, देवेन्द्र शर्मा और आर पी मीणा द्वारा किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रकाश पर्व 17 को, प्रभात फेरियां शुरू
Next: मेरा युवा भारत-विकसित भारत 2047 विषय पर जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.