Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • खेल
  • नहीं रहे महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना, दिल का दौरा पड़ने से निधन
  • खेल

नहीं रहे महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना, दिल का दौरा पड़ने से निधन

RNS INDIA NEWS 26/11/2020
diego-maradona_1530078125

अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना का बुधवार को निधन हो गया। दिल का दौरा पड़ने के कारण उन्होंने 60 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बता दें कि डिएगो माराडोना को नशे की लत थी। उनकी मौत की सबसे बड़ी वजह शायद यही रही कि उन्हें 60 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहना पड़ा। 

इसी महीने माराडोना की ब्रेन सर्जरी हुई थी और दो सप्ताह पहले ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी। माराडोना को दुनिया के महान फुटबॉलरों में शामिल किया जाता है। 1986 में अर्जेंटीना को वर्ल्ड चैंपियन बनाने में मराडोना का बड़ा हाथ रहा था।

पेले ने ट्वीट किया, ‘बहुत ही दुखद समाचार। मैंने एक अच्छा दोस्त और दुनिया ने एक महान खिलाड़ी खो दिया। बहुत कुछ कहना है, लेकिन फिलहाल इतना ही कहूंगा कि ईश्वर उनके परिजनों को शक्ति दे। उम्मीद है कि एक दिन हम आसमान में कहीं साथ फुटबॉल खेलेंगे।’ पेले और माराडोना एक दूसरे के खेल के प्रशंसक थे। दोनों की उम्र में दो दशक का फासला था लेकिन रिश्ता दोस्ती का था। फुटबॉल के खेल को खूबसूरत बनाने में इन दोनों के योगदान को दुनिया ने सराहा और इन दोनों ने एक दूसरे के हुनर को।

माराडोना के निधन से भारतीय खेलप्रेमियों में शोक छाया हुआ है। इस महान फुटबॉल सितारे को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी गई। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि उन्होंने अपने नायक को खो दिया। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई प्रमुख गांगुली ने लिखा, ‘मेरा हीरो नहीं रहा… माय मैड जीनियस रेस्ट इन पीस। मैं आपके लिए फुटबॉल देखता था।’ गांगुली ने 2017 में कोलकाता में माराडोना के साथ एक चैरिटी मैच भी खेला था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कैसा रहेगा आपका दिन का राशिफल 26-Nov-20
Next: नैनीताल बैंक में PO और क्लर्क भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, जाने किस तरह से करना है डाउनलोड

Related Post

rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

बृजभूषण सिंह को अपनी ‘रक्षा’ के लिए हनुमान जी पर भरोसा, सुप्रीम कोर्ट को कहा धन्यवाद

RNS INDIA NEWS 06/05/2023 0
rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हिस्सा लेंगे टॉप्स एथलीट

RNS INDIA NEWS 29/01/2023 0
rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए निगरानी समिति की अध्यक्ष होगी मेरीकॉम

RNS INDIA NEWS 24/01/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.