Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भाई-बहनों ने मिलकर की पिता की हत्या
  • अल्मोड़ा

भाई-बहनों ने मिलकर की पिता की हत्या

RNS INDIA NEWS 30/12/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है कि हर कोई दंग रह गया। बच्चों की इस हरकत से पुलिस भी दंग रह गई है। अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा थाने से 30 किमी दूर भागादेवली गांव में दो बेटियों व बेटे ने बड़ी बेटी के प्रेमी के साथ मिलकर आईटीबीपी से रिटायर्ड पिता की निर्मम हत्या कर दी।  ग्रामीणो ने चारों को दबोचकर पुलिस के हवाले किया। हत्याकांड में शामिल नाबालिग छोटी बेटी को बाल संप्रक्षण गृह और अन्य को जेल भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक सुंदर लाल उम्र 60 वर्ष पुत्र दुर्गाराम आईटीबीपी से कुछ माह पहले ही सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद वह रहने के लिए गांव आ गए, जबकि उनकी बड़ी बेटी डिंपल, बेटा रितिक और छोटी नाबालिग बेटी देहरादून में पिता के सरकारी क्वाटर मे रहते थे। 28 दिसम्बर को दोनों बेटियां, बेटा और बड़ी बेटी का प्रेमी हर्षवर्धन पुत्र प्रसादी लाल निवासी संगम विहार दिल्ली गांव पहुंचे।  शुक्रवार शाम चारों ने मृतक के भाई को परिवार सहित मारपीट कर घर से भगा दिया। कुछ ही देर में घर से चिल्लाने की आवाज आने लगी। सूचना प्रधान पति, ग्राम प्रहरी को दी गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा। जहां सुंदर लाल का शव पड़ा हुआ था।  आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन गांव वालों ने उन्हें दबोचकर कमरे में बंद कर दिया। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने भाई की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा की चुनाव के मद्देनजर तैयारी शुरू, प्रदेश स्तरीय टीम बनाई
Next: नये साल 2024 पर उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान पर बड़ा अपडेट

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.