Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पदोन्नति में शिथिलता का समय बढ़ाने की मांग
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पदोन्नति में शिथिलता का समय बढ़ाने की मांग

RNS INDIA NEWS 27/12/2023
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  कैबिनेट से पदोन्नति में शिथिलता के बढ़ाए गए समय को कर्मचारी संगठनों ने नाकाफी करार दिया। कर्मचारी संगठनों ने साफ किया कि जून 2024 का पूरा समय लोकसभा चुनाव आचार संहिता में निकल जाएगा। ऐसे में प्रमोशन का समय ही नहीं मिलेगा। शिथिलता के समय को बढ़ा कर जून 2025 किया जाए। उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन उतराखंड के अध्यक्ष पूर्णानंद नौटियाल ने कहा कि सरकार ने कैबिनेट में पदोन्नति में शिथिलता का समय बढ़ा कर जून 2024 किया है। इसके लिए कर्मचारी संगठन सरकार का आभार जताते हैं। कहा कि इस आदेश के बाद भी हकीकत ये है कि इस आदेश का कर्मचारियों कोई लाभ नहीं मिलने वाला है। क्योंकि पहले कैबिनेट के आदेश का विधिवत शासनादेश होने में ही समय लगेगा। इसके बाद ये आदेश विभागों तक पहुंचने में समय लगेगा। विभाग स्तर से यदि बहुत जल्दी प्रक्रिया शुरू भी होती है, तो तब तक लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लग जाएगी। जो मई तक जारी रहेगी। कहा कि ऐसे में जून 2024 तक पदोन्नति में शिथिलता का लाभ कर्मचारियों को मिलने वाला नहीं है। उत्तराखंड पेयजल निगम डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ अध्यक्ष रामकुमार और महासचिव अजय बेलवाल ने कहा कि विभागों के स्तर पर पदोन्नति की प्रक्रिया बेहद सुस्त है। इसी सुस्त प्रक्रिया के कारण जून 2022 से पहले भी लोगों के प्रमोशन नहीं हो पाए। जबकि बड़ी संख्या में पद खाली थे। विभागों की यही लापरवाही कर्मचारियों पर भारी पड़ रही है। लोग पद खाली होने के बाद भी बिना प्रमोशन के रिटायर हो रहे हैं। ऐसे में जल्द से जल्द खाली पदों पर प्रमोशन सुनिश्चित कराए जाएं। पदोन्नति में शिथिलता का लाभ सुनिश्चित कराने को इसकी समय सीमा को बढ़ाया जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 30 अप्रैल तक जारी होगा उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट परिणाम: डॉ. धन सिंह
Next: आबादी के ऊपर से हाइटेंशन लाइन हटने का इंतजार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.