Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ब्याज वसूलने के लिए किया अपहरण का प्रयास, दो रिकवरी एजेंट गिरफ्तार, एक फरार
  • देहरादून

ब्याज वसूलने के लिए किया अपहरण का प्रयास, दो रिकवरी एजेंट गिरफ्तार, एक फरार

RNS INDIA NEWS 30/04/2021
rns featured image new

देहरादून। ब्याज के पैसे वसूलने के लिए आए दो वसूली एजेंटों ने एक व्यक्ति के अपहरण का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनका एक अन्य साथी फरार है। उसे पकडऩे के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

ये है मामला: मामला देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस को सूचना मिली कि पैसे वसूली करने के उद्दहेश्य से वसूली एजेंट मसूरी रोड पर स्थित निर्माणाधीन मेगा काउंटी सोसायटी में एक व्यक्ति दानिश का अपहरण का प्रयास कर रहे हैं। उनके पास हथियार भी हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि दानिश पुत्र इकराम निवासी हुसैनपुर बुढ़ाना मुज्जफर नगर उत्तर प्रदेश हाल निवासी कुठालगेट देहरादून के अपरहण का प्रयास किया जा रहा है। दानिश मेगा काउंटी सोसाइटी में फैब्रिकेटिंग का काम करता है। दो बदमाश उसे हथियारों के बल पर जबरदस्ती साथ ले जा रहे थे। पुलिस नेदोनों बदमाशों को मौके पर ही अवैध खुखरी और चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया।
ये हैं आरोपी: दोनों आरोपियों की पहचान सौरव प्रधान पुत्र स्व. अजय सिंह प्रधान निवासी ग्राम हरछावाला तपोवन थाना रायपुर देहरादून और प्रदीप नीरज पुत्र प्रभु दास नीरज मकान नंबर 21 आमवाला तरला शास्त्रीपुरम थाना रायपुर देहरादून के रूप में की गई।

करते हैं अपहरण, देते हैं यातनाएं: पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे मियांवाला निवासी नील अरुण के लिए काम करते हैं। नील अरुण ब्याज में लोगों को पैसे देता है। पैसे ना लौटाने पर पैसे ना देने वाले का वे अपहरण कर अपने ठिकाने पर ले जाते हैं। वहां पर उससे मारपीट कर जबरन वसूली करते हैं। आज भी हम दोनो दानिश को वसूली करने के उद्देश्य से उठा कर ले जा रहे थे। थोड़ी दूरी पर ही नील अरुण गाड़ी लेकर हमारा इंतजार कर रहा था। पुलिस को देखकर वह मौके से भाग गया। अभियुक्तो ने यह भी बताया कि 25 तारीख को भी उन्होंने दानिश का अपहरण किया था। 2 दिन उसे अपने कब्जे में रखकर डराया धमकाया। उसने दो दिन में पैसे लौटाने को कहा। उसकी मोटर साइकिल कब्जे में रख लिया। दो दिन बाद भी पैसा न लौटाने पर आज उसे जबरदस्ती वसूली करने के लिए अपहरण कर ले जा रहे थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नकली रेमडेसिविर बेचने के मामले में 7 लोग गिरफ्तार
Next: घर का ताला तोडक़र की गई चोरी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.