Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में पुलिसकर्मियों को छठे वेतनमान की सिफारिशों के तहत एरियर के भुगतान का आदेश
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड में पुलिसकर्मियों को छठे वेतनमान की सिफारिशों के तहत एरियर के भुगतान का आदेश

RNS INDIA NEWS 24/11/2020
Screenshot_20201124-195020_WhatsAppBusiness_compress10.jpg

देहरादून। शासन ने उत्तराखंड पुलिस के कर्मचारियों को छठे वेतनमान की सिफारिशों के तहत उच्चीकृत वेतन ग्रेड पर एरियर की सौगात दे दी है। हाईकोर्ट ने तीन समान किस्तों में एरियर का भुगतान करने के आदेश दिए थे। शासन ने पहली किस्त के रूप में 23 करोड़ 80 लाख 34 हजार रुपये की धनराशि जारी कर दी है। संयुक्त सचिव गृह ओमकार सिंह ने इस संबंध में मंगलवार को आदेश जारी किए। शासन के इस फैसले से पुलिस महकमे में तत्कालीन कांस्टेबल, हैड कांस्टेबल व असिस्टेंट सब इंसपेक्टर स्तर के करीब 15 हजार कर्मचारियों को फायदा होगा। बता दें कि नैनीताल हाईकोर्ट ने पुलिस कर्मियों को तीन समान किस्तों में एरियर देने का आदेश पारित किया था। लेकिन प्रदेश सरकार ने उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय में विशेष अनुज्ञा याचिका दायर कर दी थी। इस दौरान कांस्टेबल आशीष बिष्ट ने हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर की थी। इस याचिका पर न्यायालय ने सचिव गृह व पुलिस महानिदेशक को अवमानना नोटिस जारी किए। 27 नवंबर को अवमानना मामले की सुनवाई होनी है। सुनवाई से पहले प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2020-21 में 70.01 करोड़ के सापेक्ष पहली किस्त के रूप में 34 प्रतिशत यानी 23,80,34,000 धनराशि जारी कर दी। 

सुप्रीम कोर्ट में सरकार जीती तो होगी वसूली: गृह विभाग के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सुप्रीम कोर्ट में दायर एसएलपी पर फैसला यदि सरकार के पक्ष में आया तो एरियर भुगतान धनराशि की वसूली संबंधित पुलिस कार्मिकों से की जाएगी।
ये है मामला। पुलिस महकमे में सिपाहियों को वर्ष 2008 में छठे वेतनमान का लाभ मिला था। 2011 में कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल का ग्रेड-पे बढ़ा। उन्होंने मांग की कि उन्हें रिवाइज ग्रेड-पे के आधार पर जनवरी 2006 से एरियर दिया जाए। साल 2008 में जब छठा वेतन मान मिला तब कांस्टेबल का ग्रेड-पे 1900 था लेकिन 2011 में 2000 हो गया। इसी तरह से हेड कांस्टेबल का 2000 से 2400 हो गया। वे उरच्चीकृत ग्रेड पे के सापेक्ष 2006 से एरियर मांग रहे हैं।

 
शेयर करें..

Post navigation

Previous: कुमाऊं स्वास्थ्य निदेशक ने किया जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण
Next: हज यात्रा पर भेजने के नाम पर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-16 at 16.34.29_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
748514315_1511053496863326_3861189146975503688_n_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर पौधरोपण का दिया संदेश

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 15.42.46_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, डेढ़ क्विंटल की घंटी की भेंट

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.