Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • कार दिलाने का झांसा देकर 1.96 लाख हड़पे
  • नैनीताल

कार दिलाने का झांसा देकर 1.96 लाख हड़पे

RNS INDIA NEWS 22/12/2023
default featured image

हल्द्वानी(आरएनएस)।  आठ लाख रुपये में सेकेंड हैंड ऑडी कार दिलाने का झांसा देकर पंजाब और दिल्ली के रहने वाले तीन लोगों ने हल्द्वानी निवासी व्यक्ति से 1.96 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित को दिल्ली बुलाकर परेशान भी किया गया। शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भोटिया पड़ाव क्षेत्र स्थित गोविंदपुरा निवासी निर्मलजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि मानसा पंजाब निवासी जसप्रीत सिंह उर्फ रिंकू उनका परिचित है। एक जुलाई को जसप्रीत ने आठ लाख रुपये में पुरानी ऑडी कार बिकने की बात बताई। इसके बाद बतौर एडवांस दो लाख रुपये मांगे। निर्मलजीत ने एक लाख पांच हजार रुपये अपने बैंक खाते से और 91000 रुपये गूगल पे के माध्यम से दो अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए। जसप्रीत के मुताबिक दोनों खाते कार मालिक सचिन अरोड़ा के थे। इसके बाद हल्द्वानी आकर कार देने और बकाया रकम लेने की बात तय हुई। कुछ दिन बाद आरोपियों ने कार दिल्ली में होने की बात कहकर वहां बुलाया। आरोप है कि दिल्ली में इधर-उधर घुमाने के बाद विक्की अरोड़ा नाम के व्यक्ति ने कार नहीं होने की बात कही। साथ ही जल्द ही एडवांस लिए रुपये वापस भेजने का आश्वासन दिया। कुछ दिन बाद जसप्रीत ने केवल 10 हजार रुपये वापस किए। कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी की धारा के तहत तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूपीईएस में दी डेटा इंजीनियरिंग की जानकारी
Next: महाठग सुकेश की एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को धमकी, कहा- अनदेखे सबूत लाएंगे सामने

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

थाना प्रभारी फील्ड में रहकर यातायात संभालें: एसएसपी

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

उत्तराखंड के युवा बनें प्रदेश के डिजिटल ब्रांड एम्बेसडर : सीएम धामी

RNS INDIA NEWS 25/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.