Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • चिन्यालीसौड़ के खालसी में भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीण
  • उत्तरकाशी

चिन्यालीसौड़ के खालसी में भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 17/12/2023
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)।   तहसील के अंतर्गत ग्राम सभा खालसी और नई खालसी में दोनों ग्राम सभाओं में जल जीवन मिशन का कार्य अभी तक शुरू न किए जाने पर ग्रामीणों ने नरसिंह देवता मन्दिर प्रांगण में अनिश्चितकालीन धरना और भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। साथ ही ग्राम सभा खालसी और नई खालसी के सैकड़ों ग्रामीणों और महिलाओं ने हाथ में बाल्टी और पानी के खाली बर्तन लेकर जिला प्रशासन और पेयजल विभाग के खिलाफ जुलूस प्रदर्शन निकाला और जमकर नारेबाजी की। रविवार को कुलवीर कंडियाल के नेतृत्व में ग्रामीण इकट्ठे हुए। इसके बाद अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर ग्राम पंचायत खालसी नई खालसी के लोग कुलवीर कंडियाल सहित दीवान सिंह पंवार, 85 वर्षीय कुंदन सिंह पंवार, धन सिंह कंडियाल, रामेश्वर लाल, मनवीर सिंह पंवार सहित 6 लोग भूख हड़ताल पर बैठ गए। भूख हड़ताल पर बैठे लोगो का साथ देने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे कुलवीर कंडियाल ने बताया कि गांव में पिछले कई सालों से पानी के समस्या बनी हुई है। धरने पर बैठे ग्रामीणों का कहना है कि जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत अभी तक ग्राम सभा खालसी और नई खालसी में जल जीवन मिशन का कार्य शुरू नहीं किया गया है, इसके लिए कई बार जिला प्रशासन और पेयजल निगम को ग्रामीणों ने लिखित में ज्ञापन भी दिए हैं और पूर्व में जिला प्रशासन और पेयजल निगम को ग्रामीणों ने एक अल्टीमेटम भी दिया था। योजना के तहत गांव के 850 घरों में टोंटी भी विभाग द्वारा लगा दी गई, लेकिन इन टोंटी से पानी कब बहेगा, इसका जवाब अधिकारियों से न मिलने पर ग्रामीण अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फैक्ट्री के क्रेन ऑपरेटर की संदिग्ध हालत में मौत
Next: मिनिस्टीरियल कर्मचारियों ने सीएम का जताया आभार, जल्द होगा सम्मान समारोह

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.